नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब वार्ड नंबर 9 में स्मैक का कारोबार करने वाले अतुल उर्फ तुल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि इससे पहले भी अतुल उर्फ तुल्ली को उसकी मां गीता देवी के साथ कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पांवटा साहिब के सबसे शातिर ड्रग्स माफिया अतुल को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स माफिया पिछले 4 महीनों से फरार चल रहा था। दरअसल शिलाई में 3 युवा 7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए थे। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया था कि वार्ड नंबर 9 के अतुल…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में टीचिंग स्टाफ के 50 फ़ीसदी से ज्यादा पद खाली होने तथा विज्ञान संकाय का एक भी प्राध्यापक न होने के मुद्दे पर छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा स्थानीय एसडीएम डॉ विक्रम नेगी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारी सचिदानद, मानस चौहान, निकिता चौहान, कुलदीप कुमार, अंकित व रोहित कुमार आदि ने उपमंडलाधिकारी के माध्यम से हिमाचल के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। महाविद्यालय में आधे से अधिक पद खाली होने छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है। एनएसयूआई ने चेताया कि, यदि जल्द खाली पद न भरे गए, तो छात्र सड़कों पर उतरकर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत नाबार्ड से निर्माणाधीन जंदरायण-सनग सड़क को रोकने के लिए बनाए गए कच्चे मकान अथवा अवैध ढारे को कल तक हटाने के लिए खुद अवैध कब्जा धारक तैयार हो चुके है। अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह के कार्यालय में पेश हुए कब्जा धारक द्वारा सड़क से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों की मौजूदगी मे स्वयं कब्जा हटाने को रजामंदी दी गई। इससे पूर्व शुक्रवार पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर कब्जा हटाने गई विभाग की टीम बिना अतिक्रमण हटाए उल्टे पाँव लौट आई थी। अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय में कब्जाधारक के अलावा इस सड़क…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के लोगों से नशे के विरूद्ध अभियान में सक्रियता से भाग लेने और इसमें योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी के अमृत महोत्सव में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। राज्यपाल मंगलवार देर सायं शिमला के पीटरहाॅॅफ मंे सम्मान और सलाम फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कोविड महामारी के इस कठिन दौर में भी समर्पण भाव व कत्र्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिले और सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना विभाग सुनिश्चित करें यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज उपायुक्त कार्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 53025 अल्पसंख्यक वर्ग के लोग रहते हैं जिनमें 3215 मुस्लिम, 15561 सिक्ख, 577 ईसाई, 236 जैन, 2645 बौद्ध व 851 अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं जिनके लिए केंद्र व…
पांवटा साहिब में फ़ूड इंस्पेक्टर ने सब्जी मंडी का किया औचक निरीक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में मंगलवार को फ़ूड इंस्पेक्टर द्वारा सब्जी मंडी पांवटा साहिब का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी दुकानों का निरीक्षण हुआ। जिसमें खाद्य वस्तुओं व पॉलीथिन को लेकर चेकिंग की गई। त्यौहारी के चलते वह लगातार मार्किट का निरीक्षण कर रहे है। ताकि नकली व घटिया किस्म की खाद्य वस्तुओं के सेवन से बचा जा सके। फूड इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में पॉलीथीन का प्रयोग न करें। फ़ूड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षित युवा आत्मनिर्भर भारत थीम के साथ डॉ वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में आयोजित हो रहे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन नाहन में आज एनएसएस छात्रों ने लोगों को कोविड-19 और प्लास्टिक मुक्त अभियान पर लोगो जागरूक किया। एनएसएस के करीब 90 छात्रों ने शहर में एक जागरूकता रैली निकाली और इस दौरान लोगों को नारों व स्लोगन के जरिए जागरुकता सन्देश दिया गया। जागरूकता रैली के बाद एनएसएस के छात्रों ने ऐतिहासिक विला राउंड में सफाई अभियान भी चलाया। मीडिया से बात करते हुए कॉलेज के एनएसएस प्रभारी बीआर ठाकुर ने बताया कि इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी कृष्ण कांत शर्मा , जिला अध्यक्ष पवन चौधरी , जिला प्रभारी कपिल भारद्वाज के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नोहराधार जॉन रेणुका मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा व समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रेणुका जी में कार्यक्रम के तहत शामरा , चोकर कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया। जिसमें विशेष रूप से नोहराधार जॉन प्रभारी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रभारी रितेश ठाकुर सह प्रभारी , परीक्षित ठाकुर…