Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ने सितम्बर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में गत वित्तीय वर्ष के इसी माह के मुकाबले 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। प्रवक्ता ने कहा कि सितम्बर, 2021 में जीएसटी संग्रहण 352.69 करोड़ रुपये रहा जबकि सितम्बर, 2020 में यह 316.56 करोड़ रुपये था। इस वित्तीय वर्ष में सितम्बर, 2021 तक राज्य में कुल जीएसटी संग्रहण 2093.65 करोड़ रुपये रहा जबकि गत वित्तीय वर्ष में समान अवधि के लिए यह 1320.28 करोड़ रुपये रहा था, जो कि गत वित्तीय वर्ष…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति को भेजे अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी सादगी और उच्च नैतिक मूल्य लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभवों से राष्ट्र लाभान्वित होगा।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राज भवन में ब्रह्मनाद द्वारा प्रकाशित कला और संस्कृति पर आधारित बहुभाषी ई-पत्रिका ब्रह्मबोधि ई-प्लेटफाॅर्म 2022 का शीर्षक पृष्ठ जारी किया। प्रकाशन की सफलता की कामना करते हुए राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि पत्रिका देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगी। पत्रिका के सम्पादक एवं ब्रह्मनाद कला समिति के प्रबन्ध निदेशक रूपक मेहता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के अंतर्गत पुलिस थाना संगड़ाह तहसील मुख्यालय नौहराधार में शाम बुधवार देर सांय बसों की टाइमिंग को लेकर चालक परिचालकों मे हाथापाई हो गए। विवाद के दौरान दोनों निजी बसें सड़क से न हटाए जाने के चलते बाजार में करीब एक घन्टे तक लंबा जाम लग गया। जाम के चलते सवारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा उपयुक्त ट्रैफिक मेनेजमेंट न किए जाने से यहां पर कईं बार जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा मामला शांत किए जाने के बना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और इस दौरान…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आज ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में समापन हुआ इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को संतुलित आहार व पोषण आहार का विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित पोषण आहार लेने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शरीर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में  चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत आज एनएसएस व एनसीसी इकाई द्वारा प्रदेश के स्वतन्त्रता सेनानियों व शहीदों को सम्मानपूर्वक याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। छात्र छात्राओं ने देश के इन महान सपूतों के जीवन व उनके देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यों पर प्रकाश डाला। पझोता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी वैद्य सूरत सिंह के बारे में बताते हुए स्वयंसेवियों ने कहा कि अंग्रेजी सेना द्धारा उनके घर तक को बम से उड़ाने के बावजूद, स्वंतत्रता की लड़ाई में उनके हौंसले पस्त नहीं हुए। विद्यार्थियों ने श्रीमती सुनेहरो देवी, चेत सिंह,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल का सोलहवां वार्षिक साहित्यिक समारोह लिट पोएट फेस्ट – 2021 सुंदरनगर जिला मंडी में संपन्न हुआ। हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संयुक्त तत्वाधान में सुकेत साहित्य परिषद मंडी के सहयोग से खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार, सुंदर नगर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा व लेखिका नलिनी विभा नाज़ली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। हिमाचल के चर्चित लेखक गंगाराम राजी एवं पूरन बौद्ध (…

Read More

कृषि विभाग ने राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत एकत्रित कृषि प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने कृषि विभाग को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने को कहा ताकि सिरमौर के अधिकतम किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ सकें। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां कृषि विभाग जिला सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत एकत्रित कृषि प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही थी। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विकास खण्डों से लगभग 80 किसानों सहित 4 महिला स्वयं सहायता समूह मौजूद रहे। सोनाक्षी…

Read More