Author: Himachal Varta

नाहन 03 अक्तूबर (हिमाचल वार्ता) :- हिमाचल में सिरमौर जिले के दूरदराज क्षेत्र पच्छाद की मानसी अरोड़ा ने पंजाब विश्वविद्यालय से हिस्ट्री आनर्स में टाप किया है।  मानसी अरोड़ा ने हिस्ट्री आनर्स में 800 में से 717 अंक अर्जित कर पहला स्‍थान पाया है। मानसी की इस सफलता से समूचे हिमाचल व सिरमौर का नाम रोशन हुआ है। मानसी के पिता विवेक अरोड़ा सिरमौर जिला में प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह अभी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता देवेश्वरी अरोड़ा गृहणी हैं। अभिभावकों को बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई…

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जल शक्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन पानी सप्लाई करने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य करे और उसकी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करे। राम कुमार गौतम आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय में जल शक्ति विभाग के जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि हर गांव में 5 महिलाओं को पानी के परिक्षण का प्रशिक्षण योग्यता के आधार पर 31 अक्टूबर 2021 तक देना सुनिश्चित करें ताकि…

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)।(संजय सिंह) राजगढ के जालग गांव की हेरिटेज संस्था द्वारा हाब्बी मान सिंह कला केंद्र, जालग में लोक उत्सव का आयोजन किया गया। करौना महामारी की पाबंदियों के कारण इस लोकोत्सव का आयोजन करौना महामारी के नियमों का पालन करते हुए आनलाईन किया गया । ऑनलाइन उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त साहित्यकार एवं लोक कलाकार विद्यानंद सरैक द्वारा किया गया। लोक उत्सव के तीसरे दिन लोकनाटय साहूकार का स्वागं का मंचन किया गया जिसमे लघु नाटिका के माध्यम से लोगो को इस प्राचीन संस्कृति से अवगत कराया गया इसमे कार्यक्रम के मुख्य पात्रों में राम लाल वर्मा,…

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा नारा लेखन ,निबंध लेखन प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन 12 सितंबर को करवाया गया था । जिसमें इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ राजेंद्र चौहान ने आज यह जानकारी दी कि इन उपरोक्त प्रतियोगिताओं में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतियोगिता में भाग लिया गया जिसमें “नारा लेखन प्रतियोगिता” में हमारे विद्यालय के राहुल 11वीं कक्षा द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया तथा गरिमा बारहवीं कक्षा…

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि 152 वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त, जिला राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारीयों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर और आस पास के क्षेत्र से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया और उसे नगर परिषद् की गाडी में डाला ताकि उसका सही तरीके से निष्पादन किया जा सके।

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सचिव धीरू ठाकुर के अगवाई में आज कोर्ट परिसर से चौगान तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर धीरू ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में आज जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवा उपलब्ध करवाने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। जिसके अंतर्गत जिला सिरमौर में भी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक…

Read More

नाहन (हिमाचलावार्ता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वी जयंती पूरे होने के अवसर पर आज शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन से उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गोतम के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न विभागांे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। प्रभात फेरी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) स्कूल से बडा़ चौक, गुनुघाट, मालरोड से होती हुई चौगान में आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में लोगों द्वारा महात्मा गांधी अमर रहे के नारे और रामधुन व भजन कीर्तन करते वातारण को भक्तिमय बना दिया। इससे पहले उपायुक्त सिरमौर,…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 28 सितंबर को सभी  शिक्षा खंडों में शिक्षा संवाद आयोजित किया गया। इस में सभी खंड स्तर के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक व अध्यापकों ने अभिभावकों को हर घर पाठशाला की महत्ता को बताया। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कराई जा रही शिक्षा पर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की। छात्रों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई।  शिक्षण अधिगम में कमजोर पाए गए विद्यार्थियों के अभिभावकों से उनके सहयोग की अपेक्षा की गई , साथ ही हर घर पाठशाला से संबंधित जितनी भी गतिविधियां कराई जा रही हैं ,उन सभी में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के…

Read More