नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला सिरमौर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 1 अक्टूबर से अब तक जिला के 75 पंचायतों सहित एमसी क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर 1000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक व सूखा कचरा एकत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने दी। उन्होंनेे बताया की जिला सिरमौर में स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सिरमौर कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद अब तक 75 पंचायतों में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया है जिसके अंतर्गत शिलाई में 18 पंचायतों, पच्छाद में 12, संगडाह में…
Author: Himachal Varta
नाहन 05 अक्तूबर (हिमाचल वार्ता) :- पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में हिमाचल सरकार द्वारा चार डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल है। बता दे कि अब दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। इसमे दो सर्जन व अन्य एक डॉक्टर शामिल हैं जो अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। मौके पर मौजूद सीएमओ संजीव सहगल ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पांवटा अस्पताल में जिन चार डॉक्टरों को नियुक्ति की है। उनमें से अभी किसी भी डॉक्टर ने अस्पताल में जॉइन नही किया है। जल्द ही…
(हिमाचल वार्ता) । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां राज भवन में भारतीय डाक विभाग के हिमाचल प्रदेश डाक वृत द्वारा तैयार हिमाचली काला जीरा पर तैयार विशेष आवरण का अनावरण किया। डाक विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचली काला जीरा प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, पांगी और भरमौर के वनों और घास वाले ऊॅंचे पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाने वाला आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। उन्होंने कहा कि औषधीय गुणों के अतिरिक्त इसके बीज अपनी सुगंध और स्वाद के लिए जाने जाते हैं। इस मसाले की काफी अधिक मांग रहती है,…
जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज हुई आयोजित नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित की गई । इस अवसर पर सीमा कन्याल ने कहा कि जिला परिषद की बैठक के दौरान लिए गए निर्णय संबंधित विभाग के अधिकारी समय अवधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए जिला परिषद द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम उठाये जायेंगे ताकि दूरदराज के क्षेत्र के…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 92 करोड़ की लागत से बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और इस बजट के लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है विधायक डॉ राजीव बिंदल नाहन में आज मीडिया से रूबरू हुए। बिंदल ने कहा कि यह सब स्टेशन नाहन विधानसभा क्षेत्र के रुखड़ी, मोगीनन्द, खारा, खेरी, यशवंत बिहार व दो सड़का में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोगीनन्द, खेरी व यशवंत बिहार सब स्टेशन पर 20 – 20 करोड़ रुपए, खारा खारी सब स्टेशन पर…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र के बच्चों में बुखार व खांसी के प्रकोप से हड़कंप मच गया है,बता दे की यहां बीते चार दिनों से लगभग सौ से ज्यादा बच्चों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती करवाया गया है,जिनकी हालत काफी नाजुक है। वहीं अभिभावकों अब यह चिंता सताने लगी है कि कहीं कोरोना की तीसरी लहर तो नही है,जिसके कारण आज बच्चों की हालत इस कदर बनी हुई है की उनका बुखार समय और भी नही उतर रहा है । बता दे कि सिविल अस्पताल में रोगियों को अपेक्षित निशुल्क दवाएं नही मिल रही…
नाहन (हिमाचल वार्ता) । गांधी जयंती मेले के दौरान पहली सांस्कृतिक संध्या में शिलाई विधानसभा क्षेत्र विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है, क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा व स्थानीय निवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत करके कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे, जहां माहत्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओं द्वारा लोकनाटी व हिंदी गानो पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई, हाटी कलामंच द्वारा जैसे ही प्रस्तुति पेश की गई तो पूरा पंडाल झूमने लगा, देररात तक सांस्कृतिक संध्या में…
नाहन (हिमाचल वार्ता) । बीते एक माह पहले हुए उद्घाटन के बावजूद भी शीलाबाग का 33केवी सब-स्टेशन क्रियाशील नहीं हो पाया जिस बारे रासूमांदर व पझौता क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है । बता दें कि बीते 3 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सरांह प्रवास के दौरान राजगढ़ के शीलाबाग में करीब साढ़े चार करोड़ से निर्मित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया था । परंतु यह सब स्टेशन आज तक क्रियाशील नहीं हो पाया । रासूमांदर की ग्राम पंचायत कुड़ू लवाणा के प्रधान मस्तराम भारती, पूर्व प्रधान अरूण मेहता, प्रदेश के जाने माने…