नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन भाजपा मंडल ने कांग्रेस द्वारा आज नाहन में किए गए प्रदर्शन को कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि नाखून काटकर शहीद होने का नाटक करना कांग्रेस की पुरानी आदत में शुमार है। कांग्रेस के पास वर्तमान में भाजपा सरकार के विरूद्ध लोगों के बीच जाने के लिए कोई भी मुददा नहीं है लिहाजा ऐसे विषयों पर विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस की जग हंसाई हो रही है। यह जनता है सब जानती है और कांग्रेस का दुख पहचानती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान और तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधान सभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है इसके लिए लगातार प्रयास जारी है यह बात स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने राजगढ विकास खंड की ग्राम पंचायत कोटला बांगी मे एक जनसंभा को संबोधित करते हुये कही। रीना कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शाशनकाल मे पच्छाद विधान क्षेत्र का चंहुमुखी एवं समग्र विकास हो रहा है और प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो के एक समान व समग्र विकास के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि समाज के हर वर्ग का विकास हो सके रीना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में 2 अक्तूबर से आरम्भ किये गए विधिक जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा जिला की ग्राम पंचायत कटाह शीतला, अन्धेरी, कन्डे़ला, निहालगढ व गांव कोरोग, ज्वालापुर तथा भराड़ी में कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों व कानूनी पहलुओं पर जागरुक किया गया। इस कड़ी में आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन में भी कैदियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कैदियों को उनके अधिकारों व निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायधीश धीरु ठाकुर ने जानकारी देते हुए…
नाहन ( हिमाचलवार्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला सिरमौर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 1 अक्टूबर से अब तक जिला के 75 पंचायतों सहित एमसी क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर 1000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक व सूखा कचरा एकत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने दी। उन्होंनेे बताया की जिला सिरमौर में स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सिरमौर कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद अब तक 75 पंचायतों में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया है सके अंतर्गत शिलाई में 18 पंचायतों, पच्छाद में 12, संगडाह…
पांवटा साहिब ( हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में पीएम केयर योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। पांवटा साहिब अस्पताल में वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करने के लिए दो बड़े स्क्रीन स्थापित किए गए, जिसके माध्यम से क्षेत्रवासियों ने पीएम केयर योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम केयर योजना ऑक्सीजन प्लांट के वर्चुअल शुभारंभ के पश्चात बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
नाहन ( हिमाचलवार्ता)। उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी कामगार दयाराम पिछले एक माह से अपने बीवी बच्चों की तलाश के लिए दर-दर ठोकरें खा रहे हैं। मगर अभी तक परिवार का कोई सुराग नहीं लग पाया है , थक हार कर उम्मीद लगाए दयाराम आखिरकार मीडिया के पास पहुंचे हैं और मदद की गुहार लगा रहे है। दयाराम का कहना है कि वह सन स्टार कंपनी कालाअंब में काम करता है और पिछले 6 सितंबर से उसकी पत्नी 3 बच्चों सहित लापता हो गई है और काफी तलाश के जाने के बावजूद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।…
नाहन ( हिमाचलवार्ता) । विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज गुरूवार को नाहन शहर में सड़कों की रिपेयर और मैंटिनेंस कार्य का अधिकारियों की टीम के साथ जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की रिपेयर और मैंटिनेंस कार्य को शीघ्र पूरा करे। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी पाईप लाईन और रिपेयर सम्बन्धी कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कहा। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्र्च मार्ग, नाहन शहर की सड़कों की…
नाहन ( हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग व अन्य सम्बन्धित के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ आईआईएम का दौरा किया और यहां पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक उमापति जामवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण केएल चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर सिंह आदि विभागों के अधिकारी संयुक्त टीम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) धौलाकुंआ, सिरमौर, नाहन और संपूर्ण हिमाचल के लिए सम्मान और…