(हिमाचलवार्ता)हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंडी के रिवालसर-सिध्याणी संपर्क सड़क मार्ग पर शुक्रवार देररात एक नैनो कार के खाई में लुढ़कने से कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार घायल हो गया है। मृतक की पहचान भूपाल चंद पुत्र तुलसी राम निवासी पाथा के रूप में हुई है। वहीं घायल राजेंद्र सिंह पुत्र दलीप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार शादी समारोह से दोनों दोस्त नैनो कार पर सवार होकर पाथा…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में श्रम विभाग द्वारा इ-श्रम को लेकर आयोजित पहली जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सम्बंधित विभागों को उनके अधिनस्थ कार्य कर रहे श्रमिक वर्ग का पंजीकरण 30 नवंबर 2021 तक सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी श्रमिक को इ-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए है, ताकि सभी श्रमिक अपना पंजीकरण समय रहते करवा सकें।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। व्यापार मंडल पांवटा साहिब के सदस्यों की नेशनल हाई-वे की दुर्दशा को लेकर एक बैठक एसडीएम पांवटा विवेक महाजन के साथ हुई। नेशनल हाई-वे की बुरी हालत बनी हुई है जिसके कारण व्यापारियों और जनता रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। बद्रीपुर से सतौन नेशनल हाई-वे के बुरे हाल हैं, सड़कों पर गड्डे हो गए है और सड़क निर्माण कार्य कर रही कम्पनी समय समय पर पानी का छिडकाव भी नही करती है | जिसके कारण घरों, दुकानों, पैदल चलने में तथा वाहन चलने मे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। व्यापारियों का कहना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। चूड़ेश्वर सेवा समिति की नौहराधार इकाई ने अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में नौहराधार से चूड़धार के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से ट्रैकर रूट के विषय मे चर्चा हुई। ठेकेदार द्वारा इस रास्ते को सही ढंग से नहीं बनाए जाने व घटिया सामग्री रेत-बजरी व कच्चे पत्थर प्रयोग में लाए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से कार्य किए जाने पर रोष जताया है लोगों का कहना है कि यह कार्य नौहराधार से शुरू होना…
नाहन(हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन से कालीस्थान तालाब तक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। जिसका नेतृत्व नाहन से पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर द्वारा किया गया। नाहन शहर व आसपास की ग्रामीण व राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैठक में सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने रखा। कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि शहर में सड़कों की खस्ताहाल, पानी की समस्या और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन को मजबूर हो गई है। खस्ताहाल सड़कों को लेकर धरने से घबराए नाहन के विधायक ने आनन-फानन…
अनारदाना उत्पाद किसानों की अतिरिक्त आय का साधन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की नारग उप तहसील में जंगली अनार, जिसे स्थानीय भाषा में दाडू कहा जाता है, के पौधे काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे ना तो लोग रोपित करते हैं और ना ही इनके विशेष रख-रखाव की आवश्यकता होती है। सिरमौर जिला का नारग क्षेत्र नकदी फसलों विशेषकर टमाटर, अदरक, शिमला मिर्च, मटर व लहसुन उत्पाद के साथ-साथ बागवानी तथा दुग्ध उत्पादन में विशेष स्थान रखता है, जहां हर 3 से 4 माह के भीतर किसान बागवान नकदी फसलें उत्पादित कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे है।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। न्यायमूर्ति सबीना ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ भी उपस्थित थे। इस समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हाॅल में हुआ, जहां मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सबीना के स्थानांतरण के संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय, भारत…
नाहन 09 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में श्रम विभाग द्वारा इ-श्रम को लेकर आयोजित पहली जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सम्बंधित विभागों को उनके अधिनस्थ कार्य कर रहे श्रमिक वर्ग का पंजीकरण 30 नवंबर 2021 तक सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी श्रमिक को इ-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए है, ताकि सभी श्रमिक अपना पंजीकरण समय रहते…