(हिमाचल वार्ता) जिला सिरमौर की नारग उप तहसील में जंगली अनार, जिसे स्थानीय भाषा में दाडू कहा जाता है, के पौधे काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे ना तो लोग रोपित करते हैं और ना ही इनके विशेष रख-रखाव की आवश्यकता होती है। सिरमौर जिला का नारग क्षेत्र नकदी फसलों विशेषकर टमाटर, अदरक, शिमला मिर्च, मटर व लहसुन उत्पाद के साथ-साथ बागवानी तथा दुग्ध उत्पादन में विशेष स्थान रखता है, जहां हर 3 से 4 माह के भीतर किसान बागवान नकदी फसलें उत्पादित कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे है। प्रदेश सरकार की किसानों तथा बागवानों के…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आदेश जारी किये हैं जिसके तहत आगामी 09 से 11 अक्टूबर 2021 तक नाहन में जीएसटी भवन से पुलिस पोस्ट नजदीक डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आदेशों के अनुसार 09 से 11 अक्टूबर 2021 तक वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिस चौकी गुन्नूघाट-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला-उपायुक्त आवास-पायल होटल मार्ग से डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व एंटी करप्शन एन्ड क्राइम कण्ट्रोल के स्टेट चीफ नाथूराम चौहान ने प्रशासन ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। बीते रोज लगभग 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही के मामले में उन्होंने जांच की मांग की है। नाथूराम चौहान ने पत्रकार वार्ता दौरान कहा कि बीते रोज एक युवा की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसे परिजन पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल लाए थे। लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के कार्यक्रम को लेकर सभी डॉक्टर्स,स्टाफ इतने व्यस्त दिखे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्स तिरुपति वैलनेस, तिरुपति मेडिकेयर, तिरुपति लाइफसाइंसेज पांवटा साहिब में 49 अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 13 अक्तूबर 2021 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे।यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने देते हुए बताया कि 20 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के एमबीए, आईटीआई, बी. फार्मा, एम.फार्मा, बीएससी, एमएससी, 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें कंपनी द्वारा अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा।उन्होंने इस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र,अनुभव प्रमाणपत्र व बायोडाटा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले मातरालियों गाँव में छत के लेंटर की शटरिंग का काम करते समय एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मातरालियों में एक मकान में कुछ लोग शटरिंग का काम कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति अचानक गिर गया। जिससे उसके शरीर मे गहरी चोटें आई। घायल को तुरंत नाहन अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घायल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मृतको की पहचान संतराम (35) पुत्र भज्जी राम, गांव व…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन-शिमला नेशनल हाईवे की खस्ता हालत को देखते हुए नाहन शहर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। नाहन कांग्रेस भवन से शुरू हुआ धरना कालीस्थीन तालाब के पास खत्म हुआ, जहां कांग्रेसियों ने बैठकर सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने रखा। कांग्रेस ने एनएचएआई और अन्य अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भाजपा की गुलामी करना बंद करे, अन्यथा आंदोलन और भी उग्र किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंहगाई इतनी बढ़ गई है कि पैट्रोल और डीजल 100 का आंकड़ा पार कर गया है जबकि रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपये से भी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा खंड शिलाई के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल मटियाना में स्कूल प्रबंधन समिति की मनमर्जी व् पाचक पद पर अपने चहेतों को नियुक्त करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, आरटीआई में हुए खुलासे ने सबको चोंका दिया है, मामला उजागर होने के बाद जहाँ क्षेत्रवासियों में प्रवंधन सिमिति व् शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्याप्त है, वही शिक्षा विभाग में हडकम्प मचा हुआ है! शिक्षा विभाग ने पुरानी स्कूल प्रवंधन सिमिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर मार्च 2020 से बढाकर मार्च 2021 तक मान्यता दी थी, प्रबंधन सिमिति को इस बीच किसी तरह के बदलाव, बैठक या…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिल्ली के रास्ते भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई दयाल प्यारी ने पच्छाद कांग्रेस में खलबली मचा रखी है। स्थानीय नेताओं के लाख विरोध के बावजूद पार्टी में वह ओर अधिक मजबूत होती जा रही हैं। कांग्रेस में शामिल होने के अगले ही दिन हाईकमान ने उन्हें सोलन नगर निगम चुनाव प्रचार में उतार दिया था , लेकिन इस बार तो उन्हें प्रदेश में होने वाले उप चुनाव की शीर्ष टीम में जगह दी गई है। उनका नाम उन 35 शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल किया गया है जो चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे। पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर…