Author: Himachal Varta

नाहन 11 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। त्योहारों के अवसर पर लोगों को फलों, सब्जियों के अलावा पेट्रो पदार्थों में महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। नवरात्र अवसर पर जिलाभर में अचानक खाद्य वस्तुओं के दामों में उछाल के बाद आम आदमी पर महगाई का बोझ बढ गया है। खाद्य वस्तुओं में नवरात्र में फलाहारी भोजन में गिना जाने वाला पहाड़ी आलू 40 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंचा है। बाजार में इस दौरान फलों की कीमतों में भी लगातार उछाल आया हुआ है। नाहन बाजार में सेब की कीमतें 100 से 150 रुपए प्रतिकिले, अमरूद 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो, हरे नारियल…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ द्वारा 23 अक्तूबर से पांवटा साहिब में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह निर्णय जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ की एक बैठक का आयोजन पांवटा साहिब में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में सिरमौर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव वीके यादव और उपाध्यक्ष अर्जुन नागरा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसी महीने 23 अक्तूबर से पांवटा साहिब में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा।ओर जिला महासचिव वीके यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन नागरा ने बताया कि प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन…

Read More

 नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के एनपीएस कर्मचारियों की बैठक एनपीएस ईएस राज्य उपाध्यक्ष सुनील तोमर, पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष बीआर सिंगटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जोगी राम कन्याल प्रधानाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशेषकर सभी एनपीएस कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा हुई। जिसके लिए क्लस्टर लेबल और सभी विभागों की अलग अलग यूनिट गठित करने की सहमति बनी। बैठक में एनपीएस कर्मचारियों को हो रहे वित्तीय नुकसान पर विशेषकर प्रधानाचार्य  जोगी राम कन्याल ने प्रकाश डाला। जिनका एनपीएस फंड लगभग 23 लाख रुपए है जो खाते में दिख…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मंझगांव में अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक संपन हुई । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद पठानिया ने की। बैठक में आठवी से जमा दो तक कक्षाएं आरंभ करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया गया तथा छठी व सातवीं कक्षा की कक्षाएं आरंभ करने के लिए प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा गया । समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कमल ने बताया कि सभी अभिभावकों का एक ही मत है कि सभी बच्चों को पाठशाला में बुलाया जाए और कक्षाओं को चलाने के लिए एसओपी तैयार की जाए ताकि कक्षाएं सुचारू रूप…

Read More

राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। यशवंतनगर के समीप सनौरा में करोड़ोें का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी में किसानों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते सब्जी मंडी में आने वाले किसानों द्वारा करगानू पंचायत के सनौरा में सुलभ शौचालय स्थापित करने की मांग उठाई जा रही है। बता दें कि यशवंतनगर के साथ लगते सनौरा गांव तीन जिलों का केंद्र बिंदू है जहां पर सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते शिमला और सोलन जिला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने आते हैं। यही नहीं करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में हैं। परंतु…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। खेलों का हमारे जीवन मे अहम रोल है और खेलो से व्यक्ति का शारिरिक एवं मानसिक विकास होता है। यह बात ग्राम पंचायत सैर जगास के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर ने यंग स्पोर्ट्स क्लब पबियाना द्वारा आयोजित दो दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता के शुभारभ अवसर पर कही। संजीव ठाकुर ने कहा है ग्रामीण क्षेत्रो मे ऐसे खेलो के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रो मे छूपी खेल प्रतिभाओ को आगे आने व अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो की दर्जनो टीमे भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। दिनांक 7-10-2021 को एक युवती ने पुलिस थाना शिलाई में लिखित शिकायत देकर एक 24 वर्षीय स्थानीय युवक के विरूद्ध उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया था । जिस पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस शिलाई में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354, 341, 232 अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की छानबीन स्वयं थाना प्रभारी, पुलिस थाना शिलाई द्वारा अमल मे लाई गई । आज दिनांक 09-10-2021 को शिकायतकर्ता का धारा 164 CrPC के अंतर्गत ब्यान माननीय न्यायलय पाओंटा साहिब मे दर्ज करवाया गया, जिसके…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश सी.पालरासू ने मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज पहचान के लिए साथ लाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उप- निर्वाचन में सभी मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करते समय अपना मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता अपना पहचान पत्र…

Read More