नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में इस वर्ष अदरक की बंपर फसल हुई है लेकिन मंडियों में उचित दाम ना मिलने से अदरक के किसान मायूस हुए हैं । गुणवत्ता और स्वाद के लिए समूचे एशिया में मशहूर सिरमौरी अदरक आजकल 6 सौ से 7 सौ रुपए प्रति मन के हिसाब से बिक रहा है। जिसके चलते किसानों को अपना मेहनताना भी नसीब होता नहीं दिख रहा है । ऐसे में मायूस किसान अदरक के सरकारी खरीद है और समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय किसानों ने बताया कि सिरमौर जिले में इस बार अदरक की…
Author: Himachal Varta
नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। रोटरी पांवटा सखी और रोटरी पांवटा साहिब संयुक्त रूप से “सशक्त नारी शान हमारी” अभियान के तहत लड़कियों के लिए 5-दिवसीय आत्मरक्षा शिविर आज दूसरा दिन है। पांवटा साहिब के कन्या पाठशाला मे शिविर में ट्रेनर ज्ञान तोमर यूवतियो को रक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने युवतियों की सराहना करते हुए कहा की काफ़ी रुचि ले रही है युवतियाँ सीखने में आज कैम्प में 80 बच्चियों ने भाग लिया। रोटरी सखी की प्रेजिडेंट डाॅ नीना सबलोक ने कहा बच्चे कह रहे है। ऐसे कैम्प का आयोजन लगातार होता रहना चाहिए क्योंकि ऐसे आयोजन से हमें…
नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। कोरोना के बाद आए त्यौहारी सीजन ने दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। दुकानदारों का कहना है कि करीब डेढ़ साल बाद त्योहार मनाए जा रहे हैं, ऐसे में इस बार लोगों के ज्यादा संख्या में बाजार में उमड़ने की उम्मीद है। इसी को लेकर सिरमौर के मुख्य नाहन बाजार में दुकानदारों ने दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली को लेकर दुकानों में सामान भर दिया है। लेकिन बिल्कुल विपरित दुकानदारों ने इस बार चाइनीज सामान को नहीं उठाया है, भारत में बने सामान को ही बेचने पर प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार के बड़े…
नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) । आज एसडीएम विवेक महाजन ने पत्रकार वार्ता के अवसर पर कहा 18 से 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव को लेकर तैयारियां हो गई हैं जो गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होगा। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुलाने का आग्रह किया है लेकिन उपचुनावों के चलते उनका पांवटा का दौरा करने मुश्किल लग रहा है। शरद महोत्सव में बालीबाल,बैटमिंटन,लड़कियों के लिए कब्बडी,व दंगल,सहित महिला हॉकी जैसी अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहीं सांस्कृतिक और अन्य स्टार नाईट प्रोग्राम नही आयोजित होंगे कोविड नियमों…
नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचल वार्त) :- पांवटा साहिब पुलिस थाना के अंतर्गत रामपुरघाट में आज सुबह पेश आई दुर्घटना में घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुरूवाला पुलिस थाना ने मृतक बच्ची की मामी पिंकी की शिकायत पर ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची की मामी पिंकी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी गोठना यूपी जोकि वर्तमान में रामपुरघाट में रहते हैं ने पुरूवाला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया…
नाहन 12 अक्तूबर- ( हिमाचलवार्ता)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन इस वर्ष 13 से 19 नवंबर, 2021 तक होगा। मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रामकुमार गौतम ने कहा कि मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जबकि समापन समारोह के मौके पर राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमत्रिंत किया जाएगा। उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि मेले से पहले श्री रेणुका जी में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मेले…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नेहरू युवा केंद्र नाहन के द्वारा स्वच्छ अभियान चलाया गया। इस अभियान में राजकीय महाविद्यालय रोहनाट पूरे एनएसएस के वॉलिंटियर ने पूरे रोहनाट बाजार में पूरा प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया। स्वच्छ भारत सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे से मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपने गांव गांव से पूरे भारत को सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना व स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाए रखना है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रोहनाट जिला सिरमौर द्वारा पूरे बाजार में सूखा कूड़ा कचरा इकट्ठा किया गया वह साफ सफाई की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक वीरेंद्र शर्मा ने युवाओं को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलांह राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य अधिकारी डॉक्टर एच एल शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक जिला सिरमौर करमचंद धीमान के आदेशों की अनुपालना करते हुए क्लीन इंडिया अभियान के तहत विद्यालय परिसर की सफाई करवाई गई। इस दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा दीवारों में उगी घास तथा विद्यालय के इर्द-गिर्द भी सफाई करवाई गई। विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवक्ता वाणिज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जिला समन्वयक सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश रामभज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लीन…