Author: Himachal Varta

सहकारी बैंक की 820 शाखाओं को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए 856 पदों पर नई भर्ती जल्द मुकम्मल होगी-सुखजिन्दर सिंह रंधावा उप मुख्यमंत्री ने सहकारिता लहर को और मज़बूत करने के लिए सहकारी संस्थाओं को समय के साथ चलाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (हिमाचलवार्ता)। उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पंजाब राज्य सहकारी बैंक चण्डीगढ़ और पंजाब के जि़ला केंद्रीय सहकारी बैंकों में सहायक मैनेजर से मैनेजर और मैनेजर से सीनियर मैनेजर की कुल 214 तरक्कियाँ की गईं हैं। इसके साथ ही सहकारी बैंकों में 856 पदों पर नई भर्ती करने का…

Read More

(हिमाचलवार्ता)। न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हाॅल में किया गया, जहां मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक के स्थानान्तरण सम्बन्धी अधिसूचना को पढ़ा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर…

Read More

नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)।उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस टीम ने एक ई रिक्शा चालक को 425 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सिरमौर की टीम को सूचना मिल रही थी कि एक ई रिक्शा चालक खालिद मोहमद पुत्र जुल्फाम अली निवासी वार्ड नंबर दस देवीनगर अपने ई रिक्शा में नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है।  सूचना मिलते ही एसयूआई की टीम के हेड कॉन्स्टेबल राकेश व आरक्षी सोएब व जसविंदर की टीम ने विश्वकर्मा चौक पर इसका ई रिक्शा रुकवा कर तलाशी ली तो इसकी ई रिक्शा…

Read More

नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा सड़क पर ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क गया जिसमें ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई है , जबकि एक युवक ने ट्रैक्टर से छलांग लगाकर जान बचाई।  सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर मानपुर देवड़ा से नवादा की तरफ जा रहा था। झूठे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का, और ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवक इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।…

Read More

नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचल वार्ता) :- जिला मुख्यालय नाहन में सब्जियों के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बढ़ते दामों के कारण सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। दाम बढ़ने से गृहणियों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों सब्जियों के दाम गृहणियों का बजट बिगाड़े हैं। जहां एक तरफ महंगाई सातवें आसमान पर है तो वही शहर में चलने वाली सभी सब्जी की दुकानों के अलग-अलग दाम भी लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि शहर के मुख्य…

Read More

नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- राम नवमी के मौके पर नाहन शहर में स्थित लगभग 400 साल पुराने ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में माता के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा जारी एसओपी का विशेष ध्यान रखा गया। दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र पर यहां ना केवल हिमाचल बल्कि बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर समिति के सचिव देवेंद्र  अग्रवाल  ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार यहां कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया जा…

Read More

नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में 15 अक्तूबर से किसानों से धान की उपज खरीदनेे के लिए हरिपुर टोहाना व फूड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया गोदाम कालाअम्ब को धान मण्डी के रूप में अधिसूचित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त राम कुमार गौतम ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रबन्ध निदेशक, हि.प्र. कृषि विपणन बोर्ड ने सिरमौर जिला के हरिपुर टोहाना व फूड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया गोदाम कालाअम्ब को पहले ही मार्किट यार्ड के रूप में घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इन मंडियांे में जिला प्रशासन व कृषि उपज विपणन समिति द्वारा आवश्यक सुविधाओं की…

Read More

नाहन 13 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। नेहरू युवा केंद्र नाहन के द्वारा स्वच्छ अभियान चलाया गया। इस अभियान में राजकीय महाविद्यालय रोहनाट पूरे एनएसएस के वॉलिंटियर ने पूरे रोहनाट बाजार में पूरा प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया। स्वच्छ भारत सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे से मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपने गांव गांव से पूरे भारत को सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना व स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाए रखना है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रोहनाट जिला सिरमौर द्वारा पूरे बाजार में सूखा कूड़ा कचरा इकट्ठा किया गया वह साफ सफाई की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक वीरेंद्र शर्मा ने…

Read More