नाहन राजीव कुमार 08 जनवरी { हिमाचलवार्ता } – जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु 06 जनवरी 2022 को जारी आदेशों की निरंतरता में आदेश जारी किये हैं जिनके अनुसार जिला में कहीं भी कोई सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक या किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन आदि सम्बंधित उपमंडल दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना नहीं कर सकेंगे। उपमंडल दण्डाधिकारी ऐसे आवेदन प्राप्त होने पर उसे स्वीकृत या रद्द कर सकते हैं या प्रतिबंधों के साथ अनुमति दे सकते हैं ताकि कोविड 19 को फैलने से रोका जा सके।इन आदेशों का उल्लंघन करने पर सम्बंधित व्यक्ति के…
Author: Himachal Varta
रेणुका जी राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :- लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की करीब 8 करोड़ 78 लाख की बोरली-सीऊं व 2 करोड़ 5 लाख से बनी उंगर-कांडो सड़क पर बस ट्रायल हुए। एसडीएम की अध्यक्षता वाली रोड फिटनेस कमेटी द्वारा उक्त दोनो सड़कें बस योग्य पाई गई।इनमें से प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत आठ करोड़ 78 लाख की लागत की बोरली-सीऊं सड़क की निर्णय अवधि जहां 18 मई 2018 को समाप्त हो चुकी है, वहीं करीब 2 करोड़ 5 लाख ₹ के उंगर-कांडो मार्ग की तय अवधि जानकारी के अनुसार इससे पहले समाप्त हो चुकी है।गौरतलब…
नाहन राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :नाहन विधानसभा क्षेत्र को नगीना बनाने में डॉ. राजीव बिंदल ने विकास के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और कस्बे को जहां सड़कों से जोड़ा है तो वही हर सड़क और गांव को पुल से जोड़ने में भी कामयाबी हासिल की है। अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में विधायक ने 38 पुल बनाकर सरकार के माध्यम से जनता को समर्पित किए हैं। वही 10 ऐसे पुल है जिनके निर्माण कार्य अंडर प्रोसेस चले हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में केवल 10 पुलों का निर्माण होना ही…
पावंटा साहिब राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :-पांवटा साहिब में पुलिस भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही है। यह बात कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने यहा पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम का पुतला फूंकाने वाले भाजपाइयों पर केस दर्ज होना चाहिए , लेकिन यहाँ पुलिस का दोहरा चेहरा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश के रक्षकों पर तो मामले दर्ज करती है, मगर पंजाब के सीएम का पुतला फूंकाने वाले भाजपाइयों पर नही। उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब कांग्रेस सरकार से नहीं बल्कि…
पावंटा साहिब राजीव कुमार 08 जनवरी (हिमाचलवार्ता ) :- श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के पवित्र अवसर पर भारी बारिश के बीच करनाल से भाजपा के एमपी संजय भाटिया ने गुरुद्वारा पांवटा साहिब में पहुंचे और गुरुद्वारे में नवाया। इस अवसर पर प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी उनके साथ मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब द्वारा करनाल से भाजपा के एमपी संजय भाटिया को सम्मान स्वरूप सिरोपा भेंट किया गया। युवा कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने बताया कि वह उनके विशेष आग्रह पर यहां पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा पांवटा साहिब में माथा…
दिल्ली 08 जनवरी {हिमाचालवार्ता }दिल्ली में चौबीस घंटे में कोरोना के 20181 नए मामले आए हैं. इसके अलावा 7 मरीजों की मौत की खबर है. वहीं संक्रमण दर 19.60% हो चुकी है. वहीं राजधानी में 11869 मरीज़ अब तक ठीक हो चुके हैं. जिसके बाद अब दिल्ली में एक्टिव मरीज़ की संख्या 48178 हो गयी है. साथ ही अस्पतालों में 1586 मरीज एडमिट हैं. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी 25909 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टेस्ट भी तेजी से हो रहे हैं. पिछले24 घंटों में 102965 लोगों का टेस्ट…
पांवटा साहिब संजय सिंह 07 जनवरी (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के उप-मण्डल पावंटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा मत्रालियों के रामपूर घाट स्थित डेंटल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मामले आने पर जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बॉयज हॉस्टल बिल्डिंग को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशानुसार डेंटल कॉलेज, रामपुरघाट के पूरे बॉयज हॉस्टल भवन में रहने वाले व्यक्तियों को किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और आपदा की स्थिति को छोड़कर उन्हें हॉस्टल भवन में ही रहना होगा। इसके अतिरिक्त, बॉयज हॉस्टल भवन के अतिरिक्त, डेंटल कॉलेज के परिसर को बफर जोन घोषित…
नाहन 07 जनवरी (हिमाचलवार्ता) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ आज पांवटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रैली निकली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला भी फूंका। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह हुई भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से मंडल में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता किया । पंजाब सरकार की इस घिनौनी हरकत से देश के लोगों…