शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने आज यहां बताया कि ईवीएम तथा टेंडर वोट के लिए मत पत्रों का मुद्रण निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश राजकीय मुद्राणालय से सम्पन्न हो गया है। मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिए 56,500 तथा फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए 4,000, अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 4,000 तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 3,500 मत पत्रों का मुद्रण किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूचियों का मुद्रण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिए 5,100 तथा फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सप्ताह भर चलने वाला अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आज ढालपुर मैदान में विधिवत रूप के साथ आरम्भ हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लेकर महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने दशहरे के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर घाटी के लोगों को बधाई दी। यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अनूठी है और इसकी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि यहां वर्ष भर मनाए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के त्रिलोकुपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुन्दरी मन्दिर में आज लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि दसवें दिन माता को लगभग 04 लाख 37 हजार 610 रूपये नगद राशि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में धान खरीद शुरू हो गई है। इस धान खरीद केंद्र का शुभारंभ आज ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री कहा कि जल्द ही क्यारदा में भी धान खरीद केंद्र शुरू किया जाएगा और हरिपुर टोहाना सहित कालाअंब में भी आज से धान खरीद शुरू हो गई है ; इससे पांवटा के किसानों को लाभ होगा। हरिपुर टोहाना में आये किसानों का कहना है कि पहले यहां के किसानों को प्रदेश के बाहर हरियाणा के खिदराबाद गेहूं और धान बेचने जाना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला के हरिपुर टोहाना व फूड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया गोदाम कालाअंब में धान की फसल विक्रय के लिए मंडी के रूप में अधिसूचित किया गया है जिसके लिए जिला के किसान खरीद पोर्टल www.hpappp.nic.in पर पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक कुल 2420 किसानों ने खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। उन्होंने जिला के किसानों से अपील की है की वह धान विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते समय सम्बन्धित पटवारी तथा कृषि विकास…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हरिओम गौशाला यशवंतनगर में आगामी 17 से 23 अक्तूबर तक भागवतपुराण की कथा होगी। जिसमें आचार्य चैतन्य प्रकाश द्वारा भागवत कथा का रसास्वादन करवाया जाएगा । सबसे अहम बात यह है कि आचार्य द्वारा सात दिन तक निःशुल्क कथापाठ किया जाएगा । यह जानकारी गौशाला के प्रधान कपिल ठाकुर ने देते हुए बताया कि इस भागवत कथा में धार्मिक ग्रंथों में गऊ माता को दिए गए महत्व बारे लोगों को जानकारी दी जाएगी । इनका कहना है कि जिस प्रकार किसानों द्वारा गौवंश को सड़कों पर लावारिस छोड़ा जाता है वह बहुत ही दुःखदाई है । इसी उददेश्य…
नाहन (हिमाचल वार्ता) :- सिविल अस्पताल पांवटा साहिब और विवादों का मानों चोली दामन का साथ हो। अस्पताल हमेशा किसी न किसी विवाद के लिए सुर्खियों में रहता है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आज एक मासूम को समय पर उचित उपचार न मिलने के कारण जान से हाथ धोना पड़ा। बताते है कि मरीज को समय पर एम्बुलेंस नही मिली अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच जाती। जानकारी के मुताबिक धौलाकुआं के समीप एक सड़क हादसा हुआ ,जिसमे एक व्यक्ति घायल हुआ। 24 वर्षीय युवक को अस्पताल लाया गया तो उपचार के दौरान उसने दम…
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र शिलाई कॉलेज की एक दलित युवती को स्थानीय युवक द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में शिलाई पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी किये हैं। जिनकी मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश तेज की जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। गौर हो कि गत दिनों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई शिकायत में पीड़िता कॉलेज छात्रा ने युवक पर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। जिसके बाद…