नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 11 की एकता कॉलोनी मे नालियां गंदगी से भरी हुई है। नालियों मे सीवेरेज पानी के साथ-साथ उपयोग की हुई घरेलू सामग्री जैसे सब्जी तथा फल के छिलके, इत्यादि नालियों मे फेंके हुए हैं। एकता कॉलोनी के स्थायी निवासियों का कहना है कि इस गंदी नाली से सभी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड नंबर 11 से इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम मे पूरी गली पानी से भर जाती है, जिसके कारण वाहनों के आने जाने से इस गन्दे पानी की छींटे घर के गेट पर पड़ती है।…
Author: Himachal Varta
दो मंजिला मकान राख, आग बुझाते खुद भी झुलसा शिक्षक नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले भवाई भोज के तहत कुफर में अचानक आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जिसमें करीब 6 कमरे जल गए। इस आगजनी में पीडि़त परिवार का अनाज से लेकर सभी चीजें जल गई। मात्र पहने हुए कपड़े ही बचे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के जान को नुकसान नहीं हुआ। आग की लपटें इस कदर थी कि चारों तरह धुंआ ही धुंआ पसर गया। बाद में अंदर रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।सिलेंडर ब्लास्ट की…
8 महीने पहले भतीजे ने, कुछ दिनों पहले बेटे ने तो अब पिता झूला रस्सी के फंदे पर नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के जबल बाग निवासी 48 वर्षीय बिट्टू सैनी के द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला जानकारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है। बिट्टू सैनी नाहन बस स्टैंड के पीछे परचून की दुकान चलाता था। बेटे की मौत के बाद काफी सदमे में भी थे। बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों पहले बिट्टू सैनी के 18 वर्षीय बेटे ने भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि उससे करीब…
प्रस्तावित रथ यात्रा की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित रथ यात्रा प्रदेश के 50 वर्षों के शानदार सफर को लेकर लोगों में अपनत्व की भावना उत्पन्न करेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रस्तावित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा में प्रदेश के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने वार्षिक बजट 2021-22 पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रस्तुत यह बजट हर दृष्टि से देश और देशवासियों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि इस बजट प्रस्ताव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के नेतृत्व और मार्गर्शन की संपूर्ण झलक दिखाई देती है। डा. बिन्दल ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत प्रथम डिजिटल केन्द्रीय बजट संपूर्ण रूप से जन हितैषी और आम आदमी में आत्म विश्वास पैदा करने वाला है। उन्होंने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक युवक की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय अनिल कुमार गांव घाटो संगड़ाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले गांव में पैर फिसलने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन व एसडीएम संगडाह की ओर से मृतक के परिजनों…
बीडीसी पांवटा साहिब पर भाजपा का कब्जा, हितेंद्र अध्यक्ष तो सुनील बने उपाध्यक्ष नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में नाहन पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के गठन के बाद भाजपा ने पांवटा साहिब में भी अपना कब्जा कर लिया है। जिला सिरमौर की सबसे बड़ी पंचायत समिति पांवटा साहिब में सोमवार को एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी एलआर वर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। एसडीएम ने सबसे पहले सभी जीते हुए बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी 40 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमे भाजपा की ओर से हितेंद्र कुमार को अध्यक्ष पद…
देवदार के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, 56092 रूपए आंकी गई कीमत नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में वन काटुओं ने देवदार के एक पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। जिसकी कीमत लगभग 56092 रूपए आंकी गई है। वन विभाग को जैसे ही इस बाबत पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी गई है। वहीं पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हलोनी पुल के साथ लगते जंगल में वन विभाग की टीम जब गश्त करते हुए पहुंची तो पाया गया कि यहां…