नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पराक्रम प्रवाह, आत्मशांति के लिए निकली कलश यात्रा शिलाई क्षेत्र के रोनहाट, शिलाई, टिम्बी, व कफोटा पहुंची जहां लोगो ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रंद्धाजलि दी। अस्थि कलश यात्रा मे शिलाई के विधायक व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान ने शामिल होकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में शिलाई ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीताराम शर्मा हरिराम शास्त्री, एमआर पराशर , शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, दिनेश सिंगटा,जगत सिंह पुंडीर, दयाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य चमेली…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भूतपूर्व सैनिकों के एक विशेष दल ने संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र चौहान के नेतृत्व में पांवटा के एसडीएम विवेक महाजन से शिष्टाचार भेंट की। इस दल ने हाल ही में एसडीम पांवटा साहिब का कार्यभार संभालने के लिए महाजन को स्वागत स्वरुप संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्थानीय और भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने उम्मीद जताई कि मौजूदा एसडीएम व शासन – प्रशासन के नेतृत्व में पांवटा क्षेत्र दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करेगा। सभी अधिकारियों को संगठन ने क्षेत्र के सभी शहीद स्मारकों से अवगत कराया तथा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नियमों की अवहेलना करने पर नाहन में परिवहन विभाग द्वारा निजी बस ऑपरेटरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। देर रात परिवहन महकमे की टीम द्वारा एक निजी बस को अवैध रूप से सवारियां ले जाते हुए पकड़ा गया। जिसे भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से निजी बस ऑपरेटर अवैध रूप से सवारियों को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा से राजधानी शिमला पहुंचा रहे थे जिसका सीधा नुकसान एचआरटीसी महकमे को उठाना पड़ रहा था क्योंकि निजी बसों द्वारा सवारियां उठाने के बाद एचआरटीसी की बसें भी खाली चल रही…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर के साथ आज शिमला में हनुमान जी मंदिर जाखू के दर्शन किए और वहां पूजा-अर्चना की। राज्यपाल सुबह रोप-वे से जाखू मंदिर गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राजभवन सेे बाहर यह उनका पहला दौरा था। राज्यपाल ने मंदिर परिसर का दौरा भी किया और यहां की भव्यता, प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण की सराहना की। राज्यपाल ने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों को आशीर्वाद व अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने तथा राष्ट्र को कोरोना महामारी से मुक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थन की। राज्यपाल ने कहा कि यह धार्मिक…
सिंचाई योजनाओं के सुधार पर व्यय होंगे 2.20 करोड़ रुपये नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में दशकों से चले आ रहे पेयजल संकट को काफी हद तक दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार किए जा रहे प्रयासों और लंबी जददोजहद के उपरांत हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल किल्लत को दूर करने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की है। डा. राजीव बिन्दल ने यह बात गत शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमबाग और देवनी पंचायतों के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते…
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर जिला में सैंकड़ों एक सोसायटी की धोखाधड़ी का शिकार हुए है। लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर कंपनी यहां से फरार हो गई है। सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी ने साल 2015 में सिरमौर जिला में अपना कार्य शुरू किया और लोगों से आरडी के नाम पर पैसा इकट्ठा किया और यह लालच दिया गया उचित ब्याज दर के साथ उनका पैसा आरडी मैच्योर होने पर वापिस दिया जाएगा। करीबन 4 साल तक काम सुचारू रूप से चलता रहा मगर इसके बाद कंपनी ने अपना बोरिया बिस्तर समेटना शुरू किया और एकाएक करोड़ो रुपए इकट्ठा कर यहां…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डिजिटल साथी- बच्चों का सहारा, फोन हमारा अभियान के तहत आज शिमला में आयोजित कार्यक्रम को मण्डी जिला के बालीचैकी से वर्चुअल माध्यम द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन के दौरान नई तकनीक बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है, क्योंकि वह इसके द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन जारी रख पाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में आरम्भ किए गए डिजिटल इंडिया अभियान से महामारी के दौरान लाॅकडाउन में आम जन-जीवन को सुगम बनाए रखने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि इसी कड़ी में जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सदस्यों को ग्राम सभा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए ग्राम सभा आयोजन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।