विवेकानंद जी हमेशा युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी विवेकानंद जी की यह प्रतिमा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आग्रह पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित की गई है, ताकि विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के जीवनदर्शन से प्रेरणा मिलती रहे। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनका जीवनदर्शन हमेशा ही युवाओं और समाज का मार्गदर्शन करता रहा है। डा. बिन्दल ने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछेती,जिला सिरमौर में 10+2 का परीक्षा परिणाम 100% रहा। पाठशाला में कुल 29 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी। जिनमें से 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व 1 छात्रा ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की। पाठशाला के होनहार छात्र हरीश कुमार ने 500 में से 483 अंक लेकर 96.6% अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया। उसने पाठशाला के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे कर एक नया इतिहास रचा है। ललित कुमार ने 468 अंक प्राप्त कर द्वितीय व नितिन कुमार ने 460 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ०…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं नौहराधा के अंतर्गत लानाचेता मार्ग पर ग्राउ गांव के पास एक टिप्पर 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक पंकज की मौत हो गई। घटना के बाद चालक को ग्रामीणों की मदद से राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मानल गांव के संजीव व विपन ने बताया कि वह टिप्पर के साथ ही पीछे कार में सफर कर रहे थे कि अचानक आगे चल रहे टिप्पर के नीचे से कच्चा डंगा टूट गया और टिप्पर गहरी खाई में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब की शुभखेड़ा फ्रेन्डस कॉलोनी वार्ड नंबर 5 में निर्माणाधीन मकान के मालिक ने पांवटा पुलिस थाने में जामनिवाला निवासी संदीप के खिलाफ अपराध व चोरी करने के इरादे से मकान में घुसने की शिकायत दर्ज करवाई है। अनिल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी गांव व डा0 टटियाना तह0 कमरऊ जिला सिरमौर ने पावटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है । शिकायतकर्ता का कहना है कि शुभखेड़ा फ्रेन्डस कलोनी वार्ड नं. 5 में इनके मकान का काम चला हुआ है,13-7-21 को करीब 7 बजे शाम काम समाप्त होने के बाद अपने निर्माणधीन मकान के गेट का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गिरीपार क्षेत्र की चांदनी पंचायत के अम्बोन व जांदनिया गांव में भूस्खलन से हो रहे भारी नुकसान के मामलें में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा एसडीएम विवेक महाजन से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से समस्या के उचित समाधान की गुहार लगाई है । बता दे कि बाईट कल हुए बारिश के कारण अम्बोन व जांदनिया गांव में भूस्खलन होने से ग्रामीणों के रिहायशी मकान और खेत मलबे में दब गये हैं। वहीं इस मामले को लेकर चांदनी पंचायत के उपप्रधान रिखीराम, अरविंद चौहान, रमेश पुण्डीर, मोहन शर्मा, पंकज ठाकुर, राकेश शर्मा, धनवीर सिंह, अतर सिंह, रोहीत, ओमप्रकाश…
नाहन ( हिमाचलवर्ता) :- समुद्र तल से करीब 6770 फुट की ऊंचाई पर स्थित देवदार के सुन्दर वन के मध्य बसा है राजगढ़ का सुदंर गांव हाब्बन । इस स्थल की नैसर्गिक छटा को देखते हुए इसे प्रकृति का हेवन भी कहा जाता है। यह रमणीक स्थल पर्यटन की अपार संभवानाओं को समेटे हुए हैं । परंतु इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किसी भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है । बता दें कि हाब्बन प्रदेश केे प्रसिद्ध पर्यटन गंतब्य की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना सकता है । जिससे चिन्हित पर्यटक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ की घटनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन एनडीआरएफ के सहयोग से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिन लोगों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल और लेडी गर्वनर अनघा आर्लेकर का प्रदेश में स्वागत किया और पुलिस मुख्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने राज्य पुलिस की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को इंडो-चाइना सीमा मुददे के बारे में हिमाचल पुलिस की सक्रिय भागीदारी के बारे में अवगत करवाया और कहा कि राज्य के लगभग 240 किलोमीटर क्षेत्र के साथ चीन का बाॅर्डर है, जिसमें 160 किलोमीटर किन्नौर में…