शिमला (हिमाचलवार्ता)। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य सचिव अनिल खाची ने नियुक्ति वारंट पढ़ा। राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल ने प्रभार प्रमाण-पत्र पर राज्यपाल के हस्ताक्षर प्राप्त किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब उपमण्डल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में बीते दिन गिरी नदी की चपेट में आए गुर्जर परिवार को एसडीएम पांवटा विवेक महाजन की अगुवाई में रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के दौरान मौके पर डीएसपी वीर बहादुर सिंह, होमगार्ड के जवान व स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहे। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि बीते दिन रात 10 बजे इस टापू पर एक गुर्जर परिवार के चार लोगों के फसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके तुरंत बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिक बारिश व जटोन बेराज के गेट खोलने के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुहट के गांव फतेपुर में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने जन सम्पर्क अभियान के तहत समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगो को सड़क सुविधा व पीने के पानी की समस्या को हल करने का आश्वासन भी दिया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने फतेपुर गांव में लोगो से बात करते हुए कहा कि यह गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इस गांव को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगो को जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी करने को कहा हैं।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्क है। यह जानकारी डीसी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। डीसी आरके गौतम दो दिवसीय दौरे पर पांवटा साहिब में आये है। सोमवार को जिलाधीश ने सिविल अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीसी सिरमौर आरके गौतम ने पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा की जिला सिरमौर में सभी सिविल अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे है। डीसी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -हिमाचल में नशे की तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं पांवटा पुलिस ने 4.98 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नवीन कुमार गांव सूरजपुर पोस्ट ऑफिस पुरुवाला पांवटा साहिब से 4.98 ग्राम स्मैक बरामद की। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बाद पांवटा और माजरा पुलिस टीम ने दो दिनों में दो व्यक्तियों को स्मैक के साथ दबोच लिया होता मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर डॉ खुशहाल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब नाहन का इंस्टालेशन समारोह शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनुभा गुप्ता ने क्लब का कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचना गौतम को सौंपा। इस बीच क्लब की नई टीम का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रचना गौतम के अलावा अलका गर्ग को क्लब सचिव सुषमा रमौल को उपाध्यक्ष, राखी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मधु अग्रवाल को आईएसओ व ममता अग्रवाल को एडिटर का कार्यभार सौंपा गया। इससे पूर्व मधु अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर यूनियन पांवटा साहिब ब्लॉक की एक बैठक राजबाला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके उपरांत सभी आशा वर्कर्स ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व जिला आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान रक्षा ठाकुर भी मौजूद रहे। इस बैठक में आशा वर्कर्स की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य तौर पर जनवरी 2021 से जून 2021 तक कोविड-19 का इंसेंटिव दिए जाने की मांग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब की अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला स्थित डिफेंस कॉलोनी मे शिरगुल महाराज का भव्य मंदिर निर्माण होगा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मंदिर का शिलान्यास किया। सोसायटी के पदाधिकारी बलदेव सिंह राणा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री डिफेंस कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने ने शिरगुल महाराज मंदिर का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी के लोगों की समस्याएं जल्द दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास ठप पड़ा है। विकास के काम बीजेपी की सरकार में होते है। इस मौके पर विकास कार्य गिनाए। इससे पूर्व…