चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में चल रही छापेमारी के दौरान अभी तक पकड़े गए करीब 13985 किलोवाट से अधिक बिजली चोरी के मामलों में लगभग 25.6 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बिजली मंत्री ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कुल 482 टीमों ने 29948 बिजली के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान 6015 बिजली चोरी के मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण की 250 टीमों ने जोन-1 व जॉन-2 में 17752 बिजली के कनेक्शन की जांच…
Author: Himachal Varta
(हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहाॅफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी हंै। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के अपार स्नेह की यादें अपने साथ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के कारण लगी बंदिशे हटने के बाद अब खेल गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी है ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 19 ट्रायल का आयोजन किया गया। कोविड-19 के कारण करीब डेढ़ साल बाद क्रिकेट ट्रायल का यहां पर आयोजन हुआ। जिला क्रिकेट संघ के क्रिकेट कोच एमपी शर्मा ने बताया कि क्रिकेट ट्रायल में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 60 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है ओर ट्रायल को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने इस बात…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा नाहन विधानसभा क्षेत्र की मण्डल की विशेष बैठक आज नाहन में श्री प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुइर्, जिसमें डाॅ0 राजीव बिन्दल, श्री विनय गुप्ता, श्री ओ.पी सैनी, आर. आर. शर्मा, श्री दीन दयाल जी उपस्थित रहे। इस मौका पर बोलते हुए डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर कार्य करने वाली पार्टी है, कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके आग्रह पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड 28 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और चार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में मानसून की पहली ही बारिश ने कहर बरपाया है। जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में बादल फटने से कई उद्योगों में तबाही मचा दी है। बादल फटने से कारखानों में पानी भर जाने से जहां करोड़ों का कच्चा माल बर्बाद हो गया है। वही उद्योग में तैयार माल भी ख़राब हो गया है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते कालाअंब मोगीनंद के रामपुर जटान स्थित ढाक वाला खड्ड पुल के पास से ब्लॉक हो गई। जिसके कारण इसका सारा पानी साथ लगती फैक्ट्री एआर इंडस्ट्रीज और इंडो फाइटोकेम फार्मास्यूटिकल में जा घुसा।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 में अब तक कौशल विकास भत्ता योजना व औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपए वितरित किए गए हैं। हिमाचल सरकार ने इन दोनो योजनाओं के अंतर्गत सिरमौर के 5807 युवा लाभार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए यह राशि व्यय की है। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम बताते हैं कि जिला सिरमौर में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान हिमाचल सरकार ने कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सिरमौर के 3650 युवाओं के कौशल विकास में 1 करोड़ 53 लाख 83 हजार की राशि व्यय…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में तहत माजरा पुलिस थाना टीम ने स्मैक की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक माजरा पुलिस थाना में मुखबिरों को सूचना मिली की यहां मेलियाें में युवाओं को बेचे जाने के लिए स्मैक की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने माजरा पुलिस थाना प्रभारी राजेश पाल के नेतृत्व हेड कांस्टेबल महेंद्र सहित टीम ने आस पास के इलाके में चौकसी बड़ा दी। सूचना मिलते टीम ने माजरा के मेलियो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर कांग्रेस ऐजेंट जिला में वैक्सीनेशन का अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में वैक्सीनेशन के लिए सभी स्वास्थ्य खंडों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है ताकि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जा सके। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मौजूदा में दो स्थानों पर वैक्सीनेशन की जा रही है जिनमें से एक सेंटर डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जबकि दूसरा जिला आयुर्वेद अस्पताल में बनाया गया है। जिला आयुर्वेद अस्पताल में आज 95 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई यहां आज 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दूसरी डोज…