Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु नगरी पांवटा साहिब में बाहरी देशों से पहुंचने वाली संगतों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस सराय का आज उद्घाटन किया गया। सराय का उद्घाटन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने किया। गुरु नगरी पांवटा साहिब में देश के विभिन्न राज्यो के अलावा बाहरी देशों से भी संगत पहुंचती है जिन की सुविधा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा एनआरआई सराय का निर्माण किया गया है यह सराय पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है जहाँ संगतों की हर सुविधा ख्याल रखा गया है। वातानुकूलित इस सराय में संगतों को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम ने जिला मुख्यालय नाहन के बाजार में बाल मजदूरी के मद्देनजर निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान पांच ढाबों और मिठाई की दुकानों, दो रेस्टोरेंट और एक मोमो शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई जगह किशोर काम करते पाए। इनमें से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनका आधार कार्ड उनके साथ नहीं है। वह इन्हें कल दिखाएंगे। इनमें कुछ बच्चे टीम को 18 वर्ष से कम लगे, जिन्हें जल्द ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। किया। निरीक्षण से पहले चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम ने पुलिस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित मेसर्स मैनकाइंड फार्मा जिला के 50 युवाओं को रोजगार देगी जिसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 16 जुलाई को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी (कार्यकारी) संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी को बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई, बीएससी, एमएससी, बीटेक इलेक्ट्रिक्ल क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को फार्मा क्षेत्र में कम से कम 2 से 6 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 15000 और अधिकतम 40000 मासिक देगी। संजय कुमार…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में आज जे.बी.टी. टैट परीक्षा का आयोजन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। जिला सिरमौर में भी सैंकड़ों अभ्यार्थियों ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा में भाग लिया। तो वहीं केंद्रों में प्रबंधन ने भी परीक्षा से पहले जारी गाइडलाइन फॉलो करते हुए सैनिटाइज समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी की। राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  नाहन में बनाए गए परीक्षा केंद्र के समन्वयक राजेश गौतम ने बताया कि उनके यहां 200 अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया। जारी एसओपी के मुताबिक अभ्यर्थियों  की परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले थर्मल…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड पांवटा साहिब के सतौन पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल नेशनल हाईवे पर गांव के ऊपर बन रही एक पुलिया को बंद करवाने के मामले में एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। सतौन पंचायत के प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, जोगेंद्र चौहान, नरेश तोमर व सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया की पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन के पास पानी की निकासी के लिए एक पुलिया बनी हुई है। जिसका पानी व मलबा लोगों के घरों व खेतों में घुसता है। जिससे लोगों को हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सार्वजनिक स्थानों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित और प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोरोना एसओपी का पालन सुनिश्चित करने के लिए तथा संभावित कोरोना कि तीसरी लहर की तैयारियों की निगरानी के लिए जिलाधीश सिरमौर आर के गौतम ने जिला स्तरीय व उप मण्डल स्तरीय कमेटीयां गठित की हैं। आदेशों के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर जिला स्तरीय कमेटी की संयोजक होंगी। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रतिनिधि, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, पीओ डीआरडीए, जिला पंचायत अधिकारी और…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में आगामी 2 वर्षों में 25 बड़े जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा जिसमें 8 से 10 लाख लीटर पानी प्रति संरचना की भंडारण क्षमता होगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर  राम कुमार गौतम ने आज जल भंडारण योजना पर वन वृत मंडल नाहन द्वारा आयोजित एक कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जल भंडारण योजना की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट सत्र में किया था। इस योजना के अर्न्तगत वन क्षेत्रों में नमी की मात्रा को बढ़ाने के लिए चैक डैम बनाकर बारहमासी धाराओं को रोककर बडे स्तर पर जल भंडारण…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा प्रेस क्लब की एक अहम बैठक शुक्रवार को पांवटा साहिब के यमुना होटल में संपन्न हुई। पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश व जिला सिरमौर के विकास में पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन निर्माणाधीन पांवटा प्रेस क्लब भवन भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की देन रही है। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक के दौरान धीरज चोपड़ा को सर्व सम्मति से क्लब का प्रेस सचिव नियुक्त किया व…

Read More