नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के तत्वावधान में डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन के बाल रोग विभाग द्वारा 17 जुलाई को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिक्षक मेडिकल कॉलेज नाहन ने बताया कि इस कार्यशाला में राजकीय मेडिकल कॉलेज चण्डीगढ़, पीजीआई चण्डीगढ और आईजीएमसी शिमला की फैकल्टी द्वारा पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस कार्यशाला के आयोजन के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन को भारतीय बाल चिकित्सा एकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त टेªनिंग सेंटर…
Author: Himachal Varta
जिस कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ सरकार 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है तो दूसरी तरफ सिरमौर जिला में किसानों को बीज, खाद, दवाइयाँ व कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ देने के लिए बनाए गया कृषि विभाग वर्तमान समय में स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है! सिरमौर जिला के सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग मैं स्टाफ की भारी कमी के चलते किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष एवं हाटी अधिकार मंच के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोड़ों की लागत से बनी पांवटा साहिब बस अड्डा के बिल्डिंग की छत से पानी टपकने लगा है। 8 महीने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब बस अड्डे की बिल्डिंग का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया था। करोड़ों की लागत से बन कर बिल्डिंग तैयार हुई थी, लेकिन 8 महीने के अंदर ही चालक विश्राम हाल में पहली बरसात में छत से पानी टपकना शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से बरसात के बाद तो यहां पर पूरा पानी ही पानी हो गया है। बाथरूम में शौचालय में पूरे छत पर सीलन आ गई है जगह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारी बारिश के कारण अम्बोन गांव में गत दिनों हुए भूस्खलन नुकसान का जायजा लेने कमरऊ नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गक्त दिनों ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल इस बाबत एसडीएम पांवटा से मिला था, जिसके बाद उनके निर्देश पर आज नायब तहसीलदार ने भूस्खलन से पीड़ित परिवारों का दर्द जाना है। इस दौरान नायब तहसीलदार रामभज शर्मा के साथ कानूनगों व पटवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले अम्बोन खड्ड व भूमि कटाव का मुआयना किया,फिर बाद में पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से बातचीत कर हाल जाना। नायब तहसीलदार रामभज शर्मा का कहना है कि यह एक विकराल समस्या हैं। जिसके…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ उपमंडल के माटल बखोग गांव के अमित चौहान का चयन एचआर टीसी में बतौर तकनीकी मैनेजर हुआ है। प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मेंं प्रदेश भर में तकनीकी प्रबंधक का एक ही पद भरा जाना था। जिसका परिणाम आने पर राजगढ़ के अमित चौहान ने ये उपलब्धि हासिल की। अमित की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और मित्रों में उल्लास की लहर है । अमित ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा डी ए वी स्कूल राजगढ़ से की और बाहरवी सेंट लुइस से पूरी की। एनआईटी हमीरपुर से बीटेक करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन तथा अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 300 चालान काटकर 1 लाख ₹4900 का जुर्माना वसूल किया है । बता दे कि पांवटा पुलिस सहित माजरा व शिलाई की पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के चालान काट कर ₹31100 का जुर्माना, मास्क ना पहनने वालों के चालान काट कर 16500 का जुर्माना, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू व धूम्रपान का सेवन करने वालों से 1800 रुपए का जुर्माना वसूला है। बताते चले…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में 2.28 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोषाधिकारी कार्यालय भवन एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का भी लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार को कोरोना संक्रमण जैसे कठिन दौर का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और समीक्षक श्रीनिवास श्रीकांत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीनिवास श्रीकांत ने कल शिमला में अंतिम सांस ली। वह 83 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनिवास श्रीकांत का निधन हिमाचल और हिन्दी साहित्य के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के हिन्दी साहित्य के लिए अपूर्णीय क्षति है, क्योंकि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन हिन्दी और यूरोपीय साहित्य के अध्ययन के साथ-साथ कविता और समीक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों…