(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के रधुनाथपुर पहुंचकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता राजमाता यीना देवेश्वरी के निधन पर परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यीना देवेश्वरी का हाल ही में निधन हो गया था। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोध, महेश्वर सिंह के पुत्र दानवेन्द्र व हितेश्वर सिंह और पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author: Himachal Varta
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कूल्ल जिले में निर्माणाधीन विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कुल्लू में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षांे से यातायात के लिए बंद पड़े कुल्लू के भूतनाभ पुल को इसी वर्ष मार्च महीने तक यातायात के लिए बहाल किया जाए। यातयात की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण पुल है जिसके बंद होने लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा…
(हिमाचलवार्ता)। 30 जनवरी, 2021 को प्रदेश में आयोजित होने वाले जन मंच के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के साथ वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक बजट के लिए विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठकों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। ये बैठकें 28 व 29 जनवरी, 2021 को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएंगी। चम्बा, सिरमौर तथा ऊना ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 28 जनवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन बाद दोपहर 2.00 बजे से सांय…
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भजन सम्राट नरेन्द्र चंचल के निधन पर शोक्त व्यक्त किया है। 80 वर्षीय नरेन्द्र चंचल का आज प्रातः नई दिल्ली में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुर और सुरीली आवाज के लिए प्रसिद्ध नरेन्द्र चंचल धार्मिक गीतों व भजनों के कारण बहुत लोकप्रिय हुए। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 की पहली बैठक जिला उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हाल में उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों एवं नामांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस प्रथम बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना3.0 का सही कार्य कार्येवन्य/संचालन किया जा सके एवं उपायुक्त महोदय द्वारा विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सदस्य के रूप में भी नामित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 का जिला सिरमौर में सुचारु रूप से…
(हिमाचलवार्ता)।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर 26 जनवरी, 2021 को मण्डी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। पहले निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार यहां विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को समारोह की अध्यक्षता करनी थी। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आंशिक संशोधन के अनुसार, विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अब कांगड़ा जिला के धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में तेंदुए का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि बुधवार को सैन की सेर में तेंदुआ घर से कुत्ते को उठा कर ले गया था। तो वही रेणुका क्षेत्र के पुन्नरधार में खूंटे से बंधे 5 मवेशियों को तेंदुए ने आज मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर मवेशियों को अपना शिकार बनाता है। बता दें कि इससे पहले भी साथ लगते गांव भराड़ी में भी तेंदुए ने भेड़ बकरियों को अपना शिकार बनाया था। गांव वासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द वन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल को वर्ल्ड वाइड अचीवर द्वारा आयोजित इंडियन लीडरशिप अवार्ड 2021 में बेस्ट हॉस्पिटल चेन इन 3 टायर सिटी ऑफ़ हरियाना एंड हिमाचल के अवार्ड से नवाजा गया। 12 जनवरी 2021 को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल को “बेस्ट हॉस्पिटल चेन इन 3 टायर सिटी ऑफ़ हरियाना एंड हिमाचल” का सम्मान मिला। यह अवार्ड श्री साई…