Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि वे निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्हें संबंधित क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं की बेहतर जानकारी जानकारी होती है। यह बात उन्होंने आज यहां योजना विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महसूस किया गया है कि विधायक प्राथमिकताओं में अक्सर विलम्ब हो जाता है क्योंकि संबंधित विभागों द्वारा समय पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की जाती है। विधायकों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देते समय विश्वास में लिया जाना चाहिए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में सरकारी आदे॑शों की अवहेलना करने पर 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है। आदेषो के अनुसार राज आन्नद शर्मा वरिष्ठ सहायक रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, को मतदान अधिकारी-1 व राकेष बन्सल, संचीत अग्रवाल प्रवक्ता, कमलजीत सिंह टीजीटी रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, पिठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त किये गये थे। ये कर्मचारी 15 जनवरी, 2021 को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित नही हुए तथा दूरभाष द्वारा इनसे सम्पर्क स्थापित करने के सभी प्रयास विफल रहे। चुनाव कार्यक्रम को बाधित करने व सरकारी आदेषो की…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने बिंदल द्वारा पंचायतों में कांग्रेस के भ्रम फैलाने को लेकर दिए गए बयानों को लेकर काउंटर बयान देते हुए कहा कि डॉ बिंदल अपनी अंतरात्मा से पूछे कि जिन-जिन प्रधान पदों के दावेदारों को उन्हें अपना आशीर्वाद देकर मैदान में उतारा था उनकी हार कितने बुरे तरीके से हुई है। सोलंकी ने कहा कि डॉ बिंदल की छोटे चुनाव में दखलअंदाजी को लेकर जनता ने उनको करारा जवाब देकर उन्हें आईना दिखा दिया है। अजय सोलंकी ने कहा कि डॉ बिंदल ने एक मीटिंग कर हर जगह पर अपना प्रधान घोषित…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। नेस्ले इंडिया लिमिटेड, ऊना के कार्पोरेट मामले के प्रबन्धक हरप्रताप सिंह सिद्धू और वित्त नियंत्रक देवेश जेरथ ने प्रबन्धन की ओर से प्रदेश के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 770 आॅक्सीमीटर, 5000 एन-95 मास्क, 10 हजार सर्जिकल मास्क और 400 पीपीई किट भेंट। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रबन्धन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी जन हित में इस प्रकार का योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

Read More

यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को सरकार द्वारा कोविड -19 सम्बन्धी समय समय पर जारी की जाने वाली शर्तों का पालन यकीनी बनाना होगा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार द्वारा समूह सरकारी और प्राईवेट यूनिवर्सिटियो सहित सरकारी, सहायता प्राप्त और ग़ैर सहायता प्राप्त कॉलेज निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत 21 जनवरी से फिर से पूर्ण रूप में खोलने का फ़ैसला लिया गया है। इस सम्बन्धी उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से सभी सरकारी और ग़ैर सरकारी यूनिवर्सिटियों को पत्र जारी कर दिया गया है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित की गई शर्तों के अनुसार…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)।- दक्षिणी हरियाणा में विकास व रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में राज्य सरकार ने तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी में प्रस्तावित उत्तर भारत के बड़े मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब का निर्माण कार्य शुरू करने बारे अधिकारियों के साथ मंथन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने आज इस लॉजिस्टिक हब के निर्माण कार्यों से संबंधित बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग,…

Read More

नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वर्तमान सरकार के अंतर्गत पीएम आवास योजना तेजी से आगे बढ़ी है और उत्तर प्रदेश में गरीबों की मदद की है। प्रधानमंत्री उत्‍तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को आजवित्तीय सहायता जारी करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत देश के नागरिकों के आत्म-विश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है और अपना एक घर होना इस आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। अपने-स्वामित्व वाला घर जीवन में विश्‍वास पैदा करने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 26 जनवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार, बिलासपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के स्थान पर अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। उन्होंने बताया कि हसंराज अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग के साथ चम्बा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Read More