Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के जगतपुर जोहडों में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत सब स्टेशन की नींव में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के जगतपुर जोहडों में विद्युत विभाग सब स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा खाले की मिट्टी मिला गटका निकालकर लगाया जा रहा है। जबकि टेंडर के मुताबिक क्रशर की बजरी और रेत लगाने के निर्देश साफ-साफ दिए गए हैं। हालांकि इसको लेकर अधिशासी अभियंता द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मण्डी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से चिकित्सकों को संबोधित करते हुए समाज की पीड़ाओं को कम करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल बहुमूल्य जीवन ही नहीं बचाते हैं, बल्कि मरीजों का उपचार कर उनके दर्द और पीड़ा को भी कम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और विख्यात चिकित्सक डाॅ. बिधान चन्द्र राॅय की जयन्ती और पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है। डाॅ. राॅय एक महान चिकित्सक थे जिन्होंने चिकित्सा…

Read More

डा. बिन्दल ने बनकला पंचायत में 10 करोड़ रुपये के उदघाटन किए नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत में करीब 10 करोड़ रुपये लागत की विकास योजनाओं का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ढिमकी मंदिर के समीप भुड़पुर सड़क में कन्यौन खडड पर 2.75 करोड़ रुपये और मारकंडा नदी पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो पुलों का उदघाटन किया। उन्होंने 3.18 रुपये की लागत से निर्मित शंभुवाला-बनकला रखनी सड़क तथा 69 लाख रुपये की लागत से रा.व.मा.पा. शंभुवाला स्कूल के अतिरिक्त भवन का…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर जो प्रतिबंध लगाए गए थे उन्हें 1 जुलाई से हटा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अब जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल मानक संचालन प्रक्रिया के साथ केवल दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु दर्शन के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से करें। दर्शन के दौरान मूर्तियों व मंदिर की घंटियों को छूने की अनुमति नहीं होगी और न ही मन्दिर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश व अन्य स्कूल एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में सरकार के स्कूल फीस बिल के विरोध में जिला मुख्यालय स्‍तर पर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय नाहन में आज एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा व बिल को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बिल शिक्षा का गला घोटने का काम करेगा। यह बिल असंवैधानिक है, क्योंकि टीएमएपी केस में सर्वोच्च न्यायालय में कहा है कि निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस को सरकार नियंत्रित नहीं कर सकती है। हर स्कूल अपनी सुविधाओं के आधार पर फीस लेता है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश व…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय नाहन में छात्रों की मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के समर्थन में कोंग्रेस व वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी भागीदारी दी। जिला सिरमौर कोंग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कोंग्रेस मनीष ठाकुर भूख हड़ताल में कार्यकर्ताओं से मिले तथा एनएसयूआई द्वारा आयोजित इस भूख हड़ताल का समर्थन किया। जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सिरमौर विपुल शर्मा ने कहा कुछ मांगे जो प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संग़ठन ने की थी जिसमे कॉलेज के सभी छात्रों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के पराशर के सेवानिवृत होने पर श्री साई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ दिनेश बेदी द्वारा शुभकामनाएं दी गयी। डॉ. दिनेश बेदी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के पराशर द्वारा किये गए जनहित के कार्यों की प्रशंसा की व उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । साथ ही श्री साई अस्पताल नाहन की ओर से के के पराशर को अस्पताल प्रशासन ने भेंट दे कर सम्मानित किया। अस्पताल की प्रशासनिक टीम में एनम खान , प्रमोद व मोहित शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर उनको भेंट दी। निदेशक श्री…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। बैंक कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोन उपलब्ध करवाए और सभी बैंक जिला ऋण योजना के अतंर्गत हर क्षेत्र में ऋण आबंटन के अपने लक्ष्य को पूरा कर और विभागों द्वारा बैंकों को लोन स्वीकृति दिए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पास करना सुनिश्चत करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकों के अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर वार्षिक ऋण योजना पत्रिका का विमोचन करते हुए बताया कि इस वर्ष 2660 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है…

Read More