मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया नाहन 28 जून -( हिमाचलवार्ता) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला सिरमौर के शिलाई उप-मंडल के अंतर्गत पशोग गांव में सोमावार सायं हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है जिसमें नौ लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राशि जारी करने और घायलों को मुफ्त…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब के नाहन नेशनल हाइवे सूरजपुर के पास सड़क किनारे पड़े करीब 9 फीट लंबे और बेहद दुर्लभ दिखाई देने वाले इंडियन पाइथन मृत दिखाई दिया। जिसका वीडियो स्थानीय युवाओं ने बनाकर सोशल मीडिया और डाला है । सूत्रों के मुताबिक सड़क पार करते वक्त इस पर गाड़ी का टायर चढ़ गया होगा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ तपेन्दर, रजनीश व वनरक्षक अमरीक मौके पर पहुंचे। अजगर के मुंह में खून के निशान है और मौत के कारण जानने हेतु माजरा पशु चिकित्सा विभाग अजगर का पोस्टमार्टम करवाया…
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा इन दिनों राजगढ़ के फागू में छुट्टी मनाने पहुंचे हुए हैं। देवदार के घने जंगलों की खूबसूरती से लबरेज व ऐशिया प्रसिद्ध आडू के बगीचो की फागू घाटी की अपनी अलग पहचान है। शायद इन्ही वादियो को देखने के लिए पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयन कर्ता चेतन शर्मा परिवार सहित यहा छुट्टी मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया स्थित प्राचीन मंदिर में शीश नवाजा। फागू के शाया चबरोन में अपने करीबी मित्र घर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला परियोजना अधिकारी सिरमौर ऋषि पाल शर्मा की अध्यक्षता में यूट्यूब चैनल , प्राइमरी नाहन बनाने वाली ड्रीम इलेवन के सभी ग्यारह सदस्यों की एक साप्ताहिक ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई । 29 मई को चैनल के सफल शुभारंभ के बाद से ही नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में नाहन खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, महिमा दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे व बैठक का संचालन बीआरसीसी नाहन सचिन चौहान द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला परियोजना अधिकारी ने सभी अध्यापकों का राष्ट्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में 28 व 29 जून 2021 को स्वास्थ्य विभाग की सहायता से विशेष दो दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीना राठौर व कोविड केयर समन्वयक डा. जगदीश चौहान ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण मुहिम 01 जुलाई 2021 से महाविद्यालय में प्रारम्भ होने वाली विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। इस मुहिम में उन सभी विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा जो अभी तक पहली डोज से वंचित है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों विशेषकर अन्तिम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय थल सेना ने इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 22 मार्च से 3 अप्रैल 2021 तक भर्ती आयोजित की गई थी। जिसके अर्न्तगत शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण में सिरमौर जिला के सभी सफल उम्मीदवार 8 जुलाई से 10 जुलाई 2021 के बीच अपने दस्तावेज भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाएं। यह जानकारी भारतीय थल सेना प्रवक्ता ने दी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर ने सराहां यूनिट के शराब ठेके की नीलामी ड्रॉ ऑफ लॉट द्वारा की । सराहां यूनिट के शराब के ठेकों को सोलन के सुशील कुमार एंड बिशन दास ने 4. 65 करोड़ में खरीदा। जीएसटी भवन नाहन में एडीसी सोनाक्षी तोमर की अध्यक्षता में सराहां यूनिट आबंटन प्रक्रिया पूरी की गई। यूनिट के लिए केवल एक आवेदन सोलन के सुशील कुमार एंड बिशन दास की ओर से प्राप्त हुआ। जिसे पूरी प्रक्रिया के बाद सही पाया गया। ऐसे में यह आबंटन सुशील कुमार एंड बिशन दास को 4.…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज़ादी के 73 साल बाद शमाह पम्मता पंचायत के आंद्रा गांव के लोगो को सड़क सुविधा मिली हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एव खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आज 15 लाख रुपए की लागत से बनी आंद्रा सड़क का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगो ने पहली बार गांव मे किसी नेता व गाड़ी पहुचने पर बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि आजादी के 73 साल के बाद आंद्रा के लोगो को सड़क सुविधा मिली हैं। इससे ज्यादा स्थानीय ग्रामीणों में खुशी इस बात कि…