नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं गत दिनों देर शाम लगातार कड़ी मशकत की छापेमारी के बाद शिलाई व पांवटा पुलिस ने पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 9 से 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब व शिलाई पुलिस ने बीती देर शाम शहर के वार्ड नम्बर 9 मे एक महिला के घर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने लगभग 9.6 ग्राम स्मैक सहित महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नशे की तस्करी के मामले में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भड़वाना व मंडोली में एक महिला और जेसीबी ऑपरेटर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला और जेसीबी ऑपरेटर के आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लिहाजा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भड़वाना में 24 वर्षीय कविता देवी पत्नी रामशरण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इसके अलावा रौंडी गांव मे 24…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पावटा पांवटा साहिब कोरोना काल में सभी टैक्सी वाले और ई- रिक्शा वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे है , जिन्हें अपने परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल पड़ रहा है। वही बैंक की किश्ते भी भारी पड़ रही है। साई कोऑपरेटिव सोसाइटी ने बेरोजगार को पांवटा साहिब में लगभग 20 से ज्यादा ई रिक्शा फाइनेंस की थी परंतु लॉकडाउन के कारण उनकी पूरी आर्थिक स्थिति ही बिगड़ गई । ऐसे में एक बार फिर साई को- ऑपरेटिव उनकी सहायता के लिए आगे आई है। ई -रिक्शा के प्रधान नवाब अली ने बताया कि पिछले पूरे महीने के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण के काले बादल छंटने लगे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर बेहद घातक रही। अब धीरे-धीरे सिरमौर कोरोना मुक्त होने की राह पर है। खासकर ग्रामीण इलाके कोरोना से जंग जीत रहे हैं। जिले की 259 में से 219 पंचायतें कोरोना मुक्त हो गई है। जबकि 40 पंचायतों में अभी भी संक्रमण के मामले हैं। इनमें से पांच पंचायतें अति संवेदनशील जबकि 35 पंचायतें अति संवेदनशील श्रेणी में रखी गई हैं। सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। अप्रैल महीने में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2000 की संख्या पार कर गया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष पर सदर पुलिस थाना नाहन, महिला पुलिस थाना नाहन, यातायात पुलिस नाहन और पुलिस थाना कालाअंब पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जागरूक करने के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे जैसी सामाजिक कुरीती से दूर रहने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा लोगों को नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया। लोगों को जागरूक किया कि ड्रग फ्री हिमाचल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ग्राम पंचायत नाहन के गांव मझौली में इन दिनों स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में गांव में बनी एक प्राचीन बावड़ी से लोग पानी भरा करते थे। लेकिन अब यहां एक व्यक्ति ने अपनी निजी पाइप लाइन लगाकर पेयजल सप्लाई अपने घर की है। जिसके बाद स्थानीय लोग परेशान है। ग्राम पंचायत नाहन के उप्रधान जय प्रकाश ने बताया कि गांव मझौली में एक प्राचीन बावड़ी से लोग पानी भरते थे। लेकिन इन दिनों यहां एक व्यक्ति ने अपनी निजी पाइप लाइन लगाकर बावड़ी का पानी अपने घर सप्लाई किया है …
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सनातनधर्म, धार्मिकों, धर्मस्थलो ओर धर्माचार्यो की गरिमा-महिमा की रक्षा के लिए स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती न्यासःके अंतर्गत गठित सनातन वैदिक हिन्दू परम धर्मसंसद 1008 संरचना में किए जा रहे धर्मसभा कार्यों के आलोक में श्रीपंकज कुमारजी”एकता विहार” नाहन (सिरमौर) को हिमाचल प्रदेश का प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाता है, स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती परम सुयोजक, धर्मसंसद 1008 ने प्रदेश के सभी धर्मप्रेमियों तथा संबंधितों से निवेदन किया हैै कि इनका सहयोग करे |
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के बायकुंआ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग लहूलुहान हुए हैं, घायलों को तुरंत पांवटा सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में पहले से ही तनाव था सुबह मकान का लेंटर डालने के समय दोनों गुटों में पहले बहस बाजी हुई। इसके पश्चात मामला बढ़ गया व मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान तीन लोग लहूलुहान हुए हैं। स्थानीय लोगों ने…