नाहन 30 जून-( हिमाचल वार्ता) सोलन-सराहां 33 केवी लाइन में आवश्यक रख रखाव हेतु 2 जुलाई को प्रातः 9ः00 से सायं 6ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नारग राजेन्द्र कुमार ने दी। उन्होने बताया कि इस दौरान विद्युत् उपमंडल नारग, सराहाँ और बगथान के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक प्लाई उद्योग में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। कालाअंब-सढौरा रोड़ पर स्थित मेट्रो डेकोरेटिव कंपनी की प्लाई बोर्ड बनाने वाली एक मशीन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन मशीन सहित पास रखा कच्चा माल व अन्य सामान आग की लपटों से घिर गया। इसी बीच कालाअंब स्थित अग्निशमन चौकी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मचारी प्रशामक जोगिंद्र सिंह, जगत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई के चढ़ेउ के आठ परिवारों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके घरों के चिरागों की यह अंतिम बारात होगी। इस हादसे ने चढ़ेउ गावं के ऐसे जख्म दिए है जो कभी नहीं भर सकते। इसे समय की विडंबना कहें या फिर नियति का विधान। अब हम इस हादसे को किस्मत का दोष कहें या चालक की खता या फिर कहें व्यवस्था की खामी। हर बार खामियाजा लोगों को ही अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। हर बार दुर्घटना के बाद दोष या तो चालक के सिर मढ़ दिया जाता है या तकनीकी खामी…
50 प्रतिशत क्षमता के साथ अन्तर्राज्यीय परिवहन सेवा भी होगी आरम्भ नाहन 30 जून (हिमाचल वार्ता)- कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर जो प्रतिबंध लगाए गए थे उन्हें 1 जुलाई से हटा दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अब जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थल कल से मानक संचालन प्रक्रिया के साथ केवल दर्शनों के लिए खोल दिए जाएगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर आर0के0 गौतम ने दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु दर्शन के दौरान मास्क व सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से करें। दर्शन के दौरान मूर्तियों व…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसने के लिए भले ही प्रशासन मुस्तेद नजर आ रहा हो लेकिन बड़ी कामयाबी सिरमौर पुलिस को हाथ नही लग पाई है, तीन दिन पहले पुलिस ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा कस्बे में तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ पकड़ा था तथा 26 जून को पावटा उपमंडल के पुरुवाला पुलिस ने नशीली दवाओं व नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोग पर छापेमारी करके 9.69 ग्रामं चिट्टा बरामद किया है। जिला के अंदर नशीले पदार्थो की खेप नशेड़ियों को आसानी से उपलब्ध हो रही है, गहरी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उधर, जिला प्रशासन की ओर से घायलों के लिए इलाज के लिए 10-10 हजार रुपए दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 10 बरातियों की मौत…
नाहन 29 जून (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में कल हुई पिकअप दुर्घटना में बारात में जा रहे 10 लोगों की मृत्यु हो गई थी जबकि दो जख्मी हो गए थे! पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार दो जख्मी लोगों में से एक और की मृत्यु हो गई है जिसे मिला कर कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है! इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं!
राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज के अतिरिक्त नाहन कालेज में विद्यार्थियों को लगा कोरोना टीका नाहन 29 जून (हिमाचलवार्ता) : – शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। इसी के तहत आज गिरिपार के दूरदराज क्षेत्र में स्थित राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज के अतिरिक्त नाहन कालेज ओर में विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया। छात्रों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कमर्चारियों ने अन्य इलाकों से आये हुए ग्रामीणों का भी वैक्सीनेशन किया। इस कार्यक्रम…