नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल बीजेपी ने 25 जून 1975 की इमरजेंसी को याद करते हुए 25 जून का दिन हिमाचल प्रदेश में काले दिवस के रुप में मनाया। सिरमौर जिला मुख्यालय में भी भाजपा ने सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया। मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष सिरमोर भाजपा विनय गुप्ता ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए देशभर में इमरजेंसी लागू की थी और कई हजारों लोगों को सलाखों के पीछे डाला गया। उन्होंने कहा कि उस समय तानाशाही तरीके से पूरे देश को एक जेल में परिवर्तित कर दिया गया और राष्ट्रीय…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -महंगाई को लेकर हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज जिला सिरमौर युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय नाहन में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा काग्रेस का कहना है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा मंहगाई कम करने के वायदे के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन आज मंहगाई सातवें आसमान पर है। मीडिया से बात करते हुए जिला युवा कांग्रेस सिरमौर प्रभारी अलौद चौहान ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी व मंहगाई से परेशान है और सरकार जनता के कपड़े उतारने पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज 4675 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई जिनमें हेल्थ केयर वर्कर में 4 लोगों को दूसरी खुराक, 18 से 44 आयु वर्ग के 2782 को पहली खुराक और 5 लोगों को दूसरी खुराक, फ्रंट लाइन वर्कर में 128 लोगों को पहली खुराक और 4 को दुसरी खुराक, 45 से 59 आयु वर्ग के 1195 लोगों को पहली खुराक और 217 लोगों को दूसरी खुराक तथा 180 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 160 को दूसरी खुराक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक हेल्थ केयर वर्कर में 6864 लोगों को पहली और 4 लोगों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखण्ड शिलाई के अंतर्गत आने वाली ग्रामपंचायत धारवा में एक युवती की ढंगार से गिरने पर दर्दनाख मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कुमारी अंबिका पुत्री कल्याण सिंह ग्राम बड़ीधार रोज की तरह जंगल में घास काटने गई हुई थी जामली खड्ड के समीप अचानक पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने युवती को खड्ड से निकाला और लोगों ने बताया कि युवती की दोनों टंगे में गहरी चोट आई है तथा रीढ़ की हड्डी व सिर पर गहरी अंदरूनी चोट आई है स्थानीय लोगों द्वारा तुरन्त 108…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एम.एम. नरवणे ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। अपनी शिष्टाचार भेंट में उन्होंने सेना और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ के साथ बातचीत के दौरान राज्यपाल ने चीन से लगते प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सेना की सड़कों, हेलीपैड और अन्य अधोसंरचना के विकास में अहम भूमिका है। सीमा से लगते गांवों के युवा रोजगार के अवसरों की तलाश…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के किसान पुर्नोत्थान प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत 15 जुलाई तक खरीफ मौसम की फसलों का बीमा करवा सकेंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार ने खरीफ मौसम 2021 में मक्की तथा धान की फसलों को भी फसल बीमा के लिए शामिल किया है। किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते है। इच्छुक किसान अपने दस्तावेज जैसे जमाबन्दी आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों से आनलाईन पार्टल पर आवेदन कर सकते है।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में शादी कर लूट का मामला सामने आया है। मामले में दुल्हन जेवर और पैसे लेकर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक बब्बर सिंह, निवासी गांव पीपलीवाला, तहसील बिलासपुर, यमुनानगर, हरियाणा में पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई की इसके जानकार दो व्यक्तियों पृथी सिंह निवासी ग्राम बिहटा, बिलासपुर, हरियाणा तथा ऋषि पाल निवासी ग्राम मंगलोर, बिलासपुर, हरियाणा ने इससे संपर्क करके कहा कि इनकी हिमाचल में रिश्तेदारी है और यह लोग इसकी शादी हिमाचल में करवा सकते हैं, जिस पर उसने शादी के लिए हां कर दी । दस फरवरी 2021…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज 2333 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 1229 को पहली खुराक, फ्रंट लाइन वर्कर में 477 लोगों को पहली खुराक और 3 को दूसरी खुराक, 45 से 59 आयु वर्ग के 1262 लोगों को पहली खुराक और 309 लोगों को दूसरी खुराक तथा 151 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 118 को दूसरी खुराक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग में जिला के 45500 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। इसी प्रकार, अभी तक फ्रंट लाइन वर्कर में…