नाहन (हिमाचलवार्ता)। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला की शिलाई में आज युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बढ़ती महंगाई का विरोध किया। युवा कांग्रेस इकाई शिलाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की है, युवा कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जनता की अनदेखी व लापरवाही करने वाली कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए है। जिला सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार दमनकारी नीतियों का इस्तेमाल कर रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रदेश की…
Author: Himachal Varta
नाहन/पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब शहर की जानी मानी निजी गैलेक्सी आईटीआई में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 24 सीटें निशुल्क की गई हैं। इसमे बच्चों को कंप्यूटर ऑपरेटर की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें कोरोना काल में अपने माता-पिता खो चुके बच्चों सहित गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। संस्थान के चेयरमैन और निदेशक राजेन्द्र नेगी ने बताया कि निजी गैलेक्सी आईटीआई हीरपूर पांवटा साहिब में एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। संस्थान द्वारा निर्धन और असहाय छात्र छात्राओं के लिए 24 सीटों को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार द्वारा अब प्रदेश भर में टीकाकरण को गति दी गई है लेकिन वैक्सीन लगाने के लिए लोगों में मारामारी हो रही है। इस दौरान लोग न केवल सोशल डिस्टेंसिंग भूल रहे है बल्कि मास्क भी नहीं पहन रहे। उपमंडल पांवटा साहिब में स्वास्थ्य विभाग ने 17 सेंटरों में 3459 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी राजपुरा में तो वैक्सीनेशन के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देखने योग्य बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाएं बढ़चढ़ हिस्सा ले रही हैं। आंकड़ो के हिसाब से भी देखा जाए तो राजपुरा वैक्सीनेशन सेंटर ने शहरी क्षेत्र को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से खौफजदा लोग आज भी बसों में सफर करने से कतरा रहे है। जिसका असर नाहन डिपो से चलने वाले एच.आर.टी.सी. की बसों में देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय नाहन डिपो से परिवहन निगम के 122 रूट सड़कों पर दौड़ रहे है। जिनमें से अधिकतर रूट खाली चल रहे है। एचआरटीसी के नाहन डिपो से चलने वाले122 बस रूट घाटे में चल रहे है। सहायक बस अड्डा प्रभारी नाहन गिरीराज ने कहा कि अधिक्तर बस रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक दिन की कमाई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी राम कुमार गौतम ने वीरवार को उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व, वह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। राम कुमार गौतम उपमंडल अधिकारी डोडरा क्वार, उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिमला, प्रबंध निदेशक हथकरघा निगम, निदेशक शहरी विकास, कार्यकारी निदेशक बिजली बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से सुजानपुर विस क्षेत्र के टौणी देवी के ढांगू गांव में बेहद साधारण परिवार में जन्मे सिरमौर जिला के डीसी आईएएस राम कुमार गौतम के पिता…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में उत्तराखंड के नैनीताल से संबंध रखने वाली सोनाक्षी सिंह तोमर ने अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सोनाक्षी इससे पूर्व खोवाई (त्रिपुरा) व पच्छाद में बतौर उप मंडलाधिकारी कार्यभार संभाल चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिला में लोगों की समस्याओं को दूर करना और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई उपमंडल की शंखोली पंचायत में नवजात शिशु को गोबर के ढेर में फेंकने की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा दिया है। पुलिस जांच में पाया गया कि नवजात शिशु को जन्म देने के बाद गोबर के ढेर में फेंकने वाली लड़की नाबालिग है। जोकि 12वीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए बयान में अपने जीजा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नाबालिग के बयान कलमबंध किए है और आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही नाबालिग के खिलाफ भी…
नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कार्यरत मानव कलयाण समिति कोरोना महामारी से पीड़ित हिमाचली परिवारों के बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए आर्थिक मदद करेगी। मानव कलयाण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती भावना ठाकुर ने बताया की कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हिमाचली परिवारों के अनेक बच्चे अपने अभिभाबक खो चुके हैं और निजी क्षेत्र में काम करने बाले हिमाचली परिबारों को बेतन में कमी /कटौती या रोजगार गंबा देने की बजह से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है जिसकी बजह से बच्चों की शिक्षा प्रभाबित हो रही है। उन्होंने कहा की निजी स्कूलों…