पर्वतधारा योजना के अतंर्गत जामन की सैर औरकाटली पंचायत में 5.18 करोड़ किए जा रहे हैं व्यय नाहन (हिमाचलवार्ता)।-जिला मुख्यालय नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज जल शक्ति विभाग द्वारा कैच द रेन अभियान के अतंर्गत बरसात के मौसम मेंजल संग्रह के लिए सभी सम्बन्धितविभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजितकी गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने की। बैठक के दौरानजिला में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में इस अभियान के अतंर्गत अधिक कार्य करने और पारम्परिकजल स्त्रोतों संरक्षण और संवर्धन पर बल देने के बारे में चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग,ग्रामीण…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जलशक्ति विभाग द्वारा सिरमौर जिला में जल जीवन मिशन के तहत सिरमौर जिला में 83 हजार घरों में पानी के कनेक्शन लगाए जा चुके है जिला के ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर इस योजना के तहत पेयजल कनेक्शन लगाए जा रहे है जहां पीने के पानी की ज्यादा समस्या देखी जा रही है। जल शक्ति विभाग केअधीक्षण अभियंता जे. एस. चौहान ने बताया कि योजना के तहत जिला में 300 करोड़ रुपए के 245 प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गए है उन्होंने बताया कि इन 245 प्रोजेक्ट के माध्यम से 120662 पानी के कुनेक्शन प्रदान करने का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब युवा कांग्रेस ने बढ़ती हुई खाद्यान्न पदार्थों की महंगाई व निरंतर बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दाम और छात्रों की समस्याओं को लेकर एसडीएम पोंटा साहिब के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र सोंपते समय मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव व जिला सिरमौर युवा कांग्रेस प्रभारी एलोद चौहान पोंटा साहिब युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप राजपूत शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। औ युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप राजपूत ने कहा है कि जिस तरह से निरंतर पेट्रोल व डीजल और साथ ही खाद्यान्न पदार्थों की…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज टाउन हाॅल शिमला से प्रदेश में कोविड-19 प्रतिरक्षा टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 27.45 लाख खुराकें लगाई जा चुकी है और प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खुराकें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के इस विशेष अभियान के अन्तर्गत 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को प्रतिदिन लगभग एक लाख खुराकें लगाई जाएंगी। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान इस आयु वर्ग के लगभग तीन लाख लोगों का टीकाकरण…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने राज्य मंत्री से इन परियोजनाओं से सम्बन्धित मामलों को शीघ्र स्वीकृति के लिए विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के समक्ष उठाने का आग्रह किया। उद्योग मंत्री ने जसवां परागपुर विधानसभा के मुद्दों पर चर्चा करते हुए राज्य मंत्री को अवगत करवाया कि क्षेत्र में विभिन्न खड्डों के बाढ़ सुरक्षा और कटाव रोधी उपायों के लिए 505.71 लाख रुपये की विस्तृत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आम जनता को निशुल्क कानूनी सहायता व सलाह उपलब्ध करवाने के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 15100 प्रतिदिन 24 घंटे कार्यशील है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सिरमौर के सचिव बसंत वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कानूनी व न्यायिक सुविधाओं का अभाव संभव है, इसलिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, शिमला द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए निशुल्क कानूनी सहायता व सलाह के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन नम्बरों पर आमजन मुफ्त कानूनी सहायता व सलाह लेने के लिए संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिला…
डा. बिन्दल ने वैक्सीनेशन सेंटर नाहन पहुंचकर प्रारम्भ करवाया अभियान नाहन (हिमाचलवार्ता)। -विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज कोविड वैक्सीनेशन राष्ट्रीय अभियान के तहत नाहन के आयुर्वेद अस्पताल में स्थपित वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत की। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरूआत की है। इस अवसरर पर डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन के धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए करीब 11 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए है जहां पर प्रतिदिन 2000 लोगों को वैक्सीन लगाई…
विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोगों ने किया योग नाहन (हिमाचलवार्ता)। – 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर आज शिमला से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने योग अभ्यास किया जिसमें जिला मुख्यालय नाहन से विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी, पुलिस अधीक्षक के. सी. शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। आज यहां एसएफडीए हॉल, नाहन में आयुष विभाग की ओर से आयोजित सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास करनें के उपरान्त विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा…