Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर ने नाहन के सैन की सेर में वन विभाग के साथ मिलकर “जंगली फल लगाओ फसल को बचाओ” और “स्वस्थ वातावरण” स्वस्थ जीवन’ नारे के तहत पौध रोपण किया। पौधा रोपण अभियान में जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर के चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पौधरोपण अभियान में कचनार, आंवला, बेहड, शीशम और जामुन जैसे 150 उपयोगी व औषधीय पौधें रोपित किए गए। इस दौरान उन्होंने मौजूदा लोगों को बताया कि पौध रोपण अभियान को भी एक विधिक सेवा के भाग के रूप में शामिल किया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में एक चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम को अस्पताल बन्द होने के समय शराब पीकर धूत एक व्यक्ती ने सर्जन डा० अंकित से इलाज को लेकर काफी देर तक गाली गलोच किया। डाक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए चिकित्सको ने 12 बजे तक ओपीडी बंद रखी और मरीजो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभारी नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ डा अशोक ने बताया कि मंगलवार सांय लगभग 4 बजे एक व्यक्ती जो शराब के नशे में धूत था ने अस्पताल के शल्य चिकित्सक डा अंकित के साथ गाली…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां सेब सीजन के दृष्टिगत बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण (एचपीएमसी), कृषि उत्पाद विपणन निगम (एपीएमसी), हिमफैड और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड को मंडियों में सेब की ढुलाई को नियन्त्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागवानों को मंडियों की वास्तविकता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वे चिन्तित न हों। उन्हें राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नावार्ड के सौजन्य से राज्य सहकारी बैंक शाखा शिलाई द्वारा बागना गांव में वितय डिजिट बैंकिंग का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस शिवर में गांव के किसान और महिलाओं ने भाग लिया इस शिविर के मुख्य अतिथि सी०म०पी० सोसाइटी के सचिव श्री खजान सिंह बतौर अतिथि शिरकत की है। राज्य सहकारी बैंक शाखा शिलाई के वित्तीय साक्षरता समन्वयक बलबीर सिंह ने शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें विस्तार पूर्वक से…

Read More

निदेशक और उद्योगपतियों के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षरित, 500 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार नाहन (हिमाचलवार्ता)। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने आज यहां जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले दो उद्योगों, जिनमें सूर्या नॉन वोवन प्रा0 लिमिटिड तथा बिरला मेडिकेयर प्रा0 लिमिटिड के उद्योगपतियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए। इस अवसर पर निदेशक ने बताया कि जिला में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सूर्या नान वोवन प्रा0 लिमिटिड 100 करोड़ रू0 का निवेश करेगी तथा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। इंसान में अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता । उसके लिए ना तो विकलांगता और ना ही गरीबी मायने रखती है। ऐसे ही एक युवा गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाया कुहंट के गांव कांडी के रविंद्र ठाकुर है। जिसने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के बावजूद भी हार नही मानी। रविन्द्र ने विकलांग होने के बाद भी हिम्मत नही हारी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी में अविरल जुट गए और अंत मे सफलता हासिल कर ली। रविन्द्र का चयन बैंकिंग सेवा में सहायक प्रबंधक के पद पर हुआ…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। अधिकारियों को नवाचार विचारों के साथ आगे आना चाहिए और लीक से हट कर सोचना चाहिए ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवीन कार्यक्रम और परिणामोन्मुखी नीतियां बनाई जा सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के कल्पतरू भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त हिमाचल प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस भवन का निर्माण 4.34 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने हिपा के ई-आॅफिस और वाॅल-ई का भी शुभारम्भ किया। जय राम ठाकुर…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने से सम्बन्धित आयोजनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रशासनिक सचिवों ने शिमला से और जिला उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से अपने सम्बन्धित जिलों से बैठक में भाग लिया। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश की 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा को दर्शाते हुए आयोजन आधारित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उपायुक्तों से सम्बन्धित जिलों में प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाने…

Read More