नाहन (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर जिला में राजगढ़ के समीप स्थित बद्रिका आश्रम चेरिटेबल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरत मन्द बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं है आश्रम ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 24 मोबाइल फोन दान किए है जो जरूरतमंद बच्चों को दिए जाएंगे। बद्रिका आश्रम के प्रशासनिक अशिकारी राजीव मित्तल ने आज नाहन डाइट प्रधानाचार्य को यह मोबाइल फोन सौंपे है दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में डिजिटल साथी फोन हमारा बच्चों का सहारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत अपील की जा रही है कि लोग ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आकर मोबाइल…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने आगामी सत्र 2021-24 के लिय अपनी कार्यकारणी के विस्तार की रणनीति बनानी प्रारम्भ कर दी हें इसी कड़ी में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता विजय वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने आज इस आशय की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही संघ में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबुत करने तथा उत्तरदायित्व के विकेन्द्रीयकरण के तहत राज्य प्रतिनिधि चुनने, जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने तथा उपमंडल स्तर पर उपमंडललीय इकाई गठन के उदेश्य से जिला के सभी 6 उप…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में तीन वर्षो से विकास कार्य पूरी तरहे से ठप पड़े है और सरकार रैलियां करवाने में व्यस्त है। यह बात शिलाई विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज के बिंडला-दिगवा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कही। जनसभा को संबोधित में करते हुए हर्षवर्धन ने हिमाचल सरकार व केंद्र की आलोचना करते हुए कहा है कि हिमाचल सरकार विकास कार्य में भेदभाव कर रही हैं भाजपा के नेताओं ने तबादला उद्योग चला रखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान, बागवान, मजदूर परेशान है और महंगाई चर्म पर पहुंच गई है , राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आगामी 28 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये है जिसके मुताबिक छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकता। मगर नाहन में एक निजी स्कूल आदर्श विद्या निकेतन सरेआम सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। या यूँ कहें कि नाहन के इस निजी स्कूल के लिए सरकार के द्वारा तय किये गए नियम और कायदे मायने नहीं रखता। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित इस निजी स्कूल द्वारा सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए बच्चे स्कूल में बुलाए जा रहे है। आज भी…
पंचायत सचिव ने रात को डाले थे फर्जी प्रस्ताव, नहीं हुई अब तक कोई कार्यवाही, शिलाई प्रशासन उक्त सचिव के आगे नतमस्तक नाहन (हिमाचलवार्ता)। नए पंचायत प्रधान बनने के बाद से पंचायत सचिवों की मनमानियां सामने आने लगती है, मामला विकास खण्ड की ग्रामं पंचायत हलाह का है, जहां के ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को पंचायत सचिव को पद से हटाने व तबादला करने की शिकायत करके कार्यवाही की मांग रखी है। खण्ड की ग्रामं पंचायत हलाह के ग्रामीणों में केदार सिंह, प्रताप सिंह, लायक राम, रण सिंह, गोविंद प्रसाद, बंसी राम, तुलसी राम, सुरेश चन्द, पंच राम, वीरेंद्र सिंह,वेद…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग में ड्राइंग शिक्षकों के 820 पदों और शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 870 पदों सहित शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 4000 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। विद्यार्थियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन 4000 पदों में से 2640 पद प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जबकि 1360 पद उच्चतर शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में फैसला किया गया कि शिक्षकों के विभिन्न पद बैच आधार पर शीघ्रता से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नाहन में संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जिला में किसी भी कारणवश प्रताड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रताड़ित महिला को अधिकतम 5 दिनों के लिए विभाग द्वारा आश्रय दिया जाता है और इस दौरान विभाग द्वारा महिला को कानूनी, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक इत्यादि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वच्छ हिमाचल को समाप्त हुये अभी कुछ ही समय हुआ है मगर राजगढ शहर मे इस अभियान का कोई विशेष असर देखने को नही मिला है और यहा आज हर तरफ कुडे के ढेर नजर आ रहे है इसका मुख्य कारण है अपनी डंपिग साईट ना होना है अपनी डम्पिंग साईट न होने के कारण नगर पंचायत राजगढ़ में सफाई व्यवस्था फिर से चरमराने लगी है और पिछले दो दिन से राजगढ़ के हर कोने में गन्दगी के ढेर लग गये है। लोगो के विरोध के बाद राजगढ़ के साथ लगती कोठिया जाजर पंचायत के छमरोगा में निर्माणाधीन…