मानसून में आने वाली आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग कर ले पुख्ता इंतजाम: डॉ आरके परूथी नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता) :- मानसून को मध्य नजर रखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ आरके परूथी ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक रखी | बरसात मे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए डॉ आरके परूथी ने विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश जारी किए | मानसून आने से पहले ही सभी विभागों को आने वाली आपदा से सतर्क करवाया तथा उचित व्यवस्था रखने को कहा ताकि आपदा के समय कारगर साबित हो सके | सिरमौर एक पहाड़ी…
Author: Himachal Varta
नाहन 17 जून ( हिमाचलवार्ता)- जिला सिरमौर में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 2800 लोगों को 31 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि आज टीकाकरण दर 90.32 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस आयु वर्ग में जिला के 17324 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक सभी वर्गों में कुल 146058 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डॉ पराशर ने बताया कि 18 जून…
https://youtu.be/c2ozRBV9M व्हाट्सएप्प ग्रुप से जोड़कर कोरोना संक्रमित रोगियों को करवाया जा रहा प्रतिदिन योग नाहन (हिमाचलवार्ता)। आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा ”आयुष घर द्वार” कार्यक्रम के अतंर्गत जिला के 2000 से अधिक कोरोना संक्रमित रोगियों को लक्षणों के आधार पर उनके घर द्वार पर दवाईयां वितरित की जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि इन दवाईयों के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व उन्हें जल्द ठीक होने में बहुत सहायता मिलती है, जिसके फलस्वरूप आयुष घर द्वार कार्यक्रम के बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आ…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में अब तक 438461 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 983580 लोगों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 736647 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, जिनमें से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 70693 लोगों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 255966 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिश के अनुसार जो व्यक्ति वास्तविक कारणों जैसे शैक्षणिक प्रयोजन, रोजगार के लिए और टोक्यों ओलम्पिक में भारतीय दल के सदस्य के रूप में अन्तरराष्ट्रीय यात्रा करना चाहते है, वे कोविड टीकाकरण की पहली खुराक लगवाने के 28 दिनों के बाद कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोविशिल्ड की दूसरी खुराक लगवाने के लिए अनुमति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह तय…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार अटल पेंशन योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मध्यहान भोजन कार्यकर्ताओं, मनरेगा कार्यकर्ताओं, कृषकों, बागवानी व कृषि श्रमिकों, दुकानदारों आदि सदस्यों को दो हजार रुपये या योगदान का 50 प्रतिशत, (दोनों में से जो कम हो) सह-योगदान प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य अटल पेंशन योजना के तहत नए सदस्यों को आकर्षित करना और असंगठित क्षेत्र के अधिकांश कामगारों को लाभ सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार ने इस योजना को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने मौजूदा पात्र लाभार्थियों और अटल पेंशन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पुलिस राज्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी और वन्यजीवों से सम्बन्धित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज यहां बताया कि राज्य पुलिस ने जनवरी 2021 से अब तक कुल 22 लोगों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। यह लोग जो तेंदुआ, सांबर, कोबरा और छिपकलियां आदि सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों की हत्या, तस्करी और उन्हें अवैध रूप से अपने पास रखने के 16 विभिन्न मामलों में शामिल पाए गए हैं।…
बस अड्डे के मुख्य गेट में जलभराव के कारण कीचड़ से भरी सड़क, आमजन परेशान नाहन( हिमाचलवार्ता) पांवटा साहिब के बस अड्डे के मुख्य गेट से बाहर जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ ही कीचड़ हो गई है। जहां बसों के टायर तक गीली मिट्टी में धंस रहे हैं । स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बस अड्डे के मुख्य गेट पर जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण मुख्य बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। उनका कहना है कि काम बिल्कुल ही कछुवा गति से चल रहा…