नाहन (हिमाचलवार्ता)। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अंजना व सुरेश पाल द्वारा पांवटा साहिब के कुंजा व रामपुर घाट के बंगाला बस्ती का दौरा किया गया। जिसमें चाइल्ड लाइन टीम के साथ कुंजा के पंचायत प्रधान शिक्षा मेडम व बी0 डी0 सी0 सदस्य गुलजार भी मौजूद रहे। टीम द्वारा कुंजा में बंगला बस्ती के 9 बच्चों की कुंजा स्कूल में एडमिशन करवाई गई ओर उसके बाद रामपुर घाट के बंगला बस्ती में बच्चो ओर उनके अभिभावकों के साथ टीम द्वारा ओपन हॉउस किया गया जिसमें टीम द्वारा बच्चो को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई ओर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जिला सिरमौर में अभी तक 252 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई जिन पर 682 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। स्वीकृत 252 सड़क परियोजनाओं में से 214 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि शेष 38 सड़को का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप ने आज यहां परिधि गृह में लोक निर्माण विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। योजना के तहत वर्तमान में 38 सड़क परियोजनाओं का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने युवा मण्डल के सहयोगी मुख्य प्रवक्ता सुल्तान मलिक को पत्र जारी कर उन पर लगे मारपीट के आरोप व पुलिस द्वारा उन पर की जा रही कार्यवाही पर तीन दिनो में जवाब माँगा है। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने प्रेस ब्यान जारी करके दी। युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मिल रही जानकारी यदि सत्य है तो क्यों ना उन पर पार्टी की और से अनुशासनात्मक कार्यवाही कर उन्हें निष्कासित किया जायें। उन्होंने तीन दिनो में इसका जवाब मांगा है,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधानसभा क्षेत्र शिलाई में नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। चाहे वह पूर्व विधायक हो या वर्तमान विधायक। जनता की परेशानियों को हल करने की बजाए राजनीति में जुटे हैं। यह बात एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट की नाथूराम चौहान ने कही। नाथूराम चौहान का कहना है कि विधायक केवल नेतागिरी में मगन रहते हैं , लेकिन जनता की और कोई खासा ध्यान नहीं दिया जाता कि उनके समक्ष क्या परेशानियां है। चाहे वह 17 दिन कच्ची ढाग बंद होने की बात हो या 23 दिन में बंद सड़क मार्ग बंद होने की वजह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सनातन धर्म मंदिर कमेटी राजगढ़ द्वारा आयोजित किया जाने वाला 11वां श्री मद भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ आज से आरंभ हो गया इस भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज क्लश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर परिसर से सबसे पहले क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज के मंदिर गयी और शिरगुल महाराज का आर्शीवाद लिया व उसके बाद कलश यात्रा सब्जी मंडी ,नया बस स्टैंड , पुराना बस स्टैंड होते हुए शहर की परिक्रमा करते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची। आठ दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ मे 30 अगस्त…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। खेती एवं बागवानी सिचाई जल का बहुत महत्व होता है अगर फसलों की सिंचाई समय रहते न हो तो फसल की पैदावार पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत डिम्बर के बागड़िया गांव के किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से लाभ उठाकर सफल बनकर उभरे है। यह जानकारी देते हुए उप मण्डलीय भू संरक्षण अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि यहां के किसान वर्ष 2020 तक मुख्यतः खा़द्यान्न फसलों का उत्पादन करते थे सब्जियों का उत्पादन वर्षा पर आधारित था क्योंकि सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं था। इस समस्या के चलते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज तीसरी आम सभा का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ जिला सिरमौर के प्रांगण में किया गया। जिसमें मंच संचालन करते हुए प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुभाष ठाकुर ने सभी का स्वागत किया तथा उसके उपरांत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत तथा अगले तीन वर्ष के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन की प्रक्रिया को आरंभ किया इसके उपरांत अगली नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया को आरंभ करते हुए जिसमें सर्वसम्मति से अनिल पुंडीर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष अगले तीन वर्ष 2021 से 24 तक चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से सदस्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वहीं जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने एक ट्रक से 8 किलो 60 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह की कार्रवाई अम्ल में लाई गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक (एचपी-17सी-0718) को सैनवाला स्कूल के समीप चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान ये खेप बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक राशीद मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इलाके…