माजरा में लोगों के घरों व दुकानों में भरा बारिश का पानी, भारी मुसीबत में निवासी! नाहन (हिमाचलवार्ता) :- मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए पहले ही चेतवानी दी थी कि दो दिन भारी बारिश की संभावना है लेकिन फिर भी विभाग के द्वारा कोई तैयारी नही की गई। पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले मांजरा में लोगों के घरों में पानी घुस गया है साथ ही दुकानें भी तालाब बन गई है। पिछले 6 घंटों से लगातार हो रही बारिश से इंद्रदेव के रौद्र रूप को देखते हुए अब दहशत में लोग आ गए हैं। वहीं मजारा…
Author: Himachal Varta
*17 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच करना होगा स्लॉट बुक* नाहन 16 जून( हिमाचलवार्त) – जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 18 जून को 25 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 17 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 18 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन और…
नाहन 16 जून ( हिमाचलवार्ता)- जिला सिरमौर में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 2316 लोगों को 27 टिकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि आज टिकाकरण दर 86 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस आयु वर्ग में जिला के 14524 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक सभी वर्गों में कुल 143258 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डॉ पराशर ने बताया कि 17 जून…
नाहन 16 जून (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के मैलानी नामक स्थान पर एक गाड़ी के खाई में गिरने से नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पांवटा ले जाया गया। लेकिन यहां से सभी को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी 17एफ-3153 गाड़ी में 2 बच्चे समेत 9 लोग सवार होकर ठोंठा जाखल से सिम्बल धार की तरफ जा रहे थे कि टटियाना सड़क पर मैलानी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। एर्नेस्ट एण्ड यंग एलएलपी चण्डीगढ़ के पार्टनर-मार्केट्स एण्ड बिजनेस डवलप्मेंट के पारस अरोड़ा ने कम्पनी की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 25 चिकित्सा ग्रेड ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद में यह सहायक सिद्ध होगा। उद्योग आयुक्त हंस राज शर्मा, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हेल्पलाईन नम्बर पर प्राप्त हुए लगभग 100 कॉल, सभी को उपलब्ध करवाई गई सहायता नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पर स्थापित आपातकालीन संचालन केन्द्र के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता हेल्पलाईन नम्बर 1077 से की जा रही है। लगभग तीन सप्ताह पूर्व शुरू हुई इस हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से 24 घण्टें लोगों को दवाइयों, एंम्बूलेंस, ऑक्सीजन और अन्य आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक इस हेल्पलाईन नम्बर पर लगभग 100 कॉल प्राप्त हुए हैं और सभी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित योजना के लिए सिरमौर के इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक जिला उद्योग केंद्र नाहन या संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रसार अधिकारी (उद्योग) के पास अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी जिला महाप्रबंधक उद्योग सिरमौर ने देते हुए बताया कि ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के गरीब युवकों व युवतियों को ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित उद्योगों जैसे फर्नीचर मेकिंग, ऑटो मोबाइल रिपेयर, वेल्डिंग स्टील, फैब्रिकेशन, स्टील यंत्र बनाने, ब्लैकसमिथि, मशीन एवं लेथ वर्क, बांस तथा केन के उत्पाद, कारपेंट्री, इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबिंग वर्क, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स…
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- एक ओर जहां कोरोना का कहर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि लोगों को अब बरसात के पानी की चिंता सताने लगी। अभी कुछ लोग कोरोना से उभरे ही है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ अब गरीब लोग या जिनके घरों पर छत नहीं है,वे लोग अपने घरो को बचाने मे लिए जुट गए हैं। प्रदीप चौहान जहां मजदूरों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते हैं। बरसात में लोगों के घरों की छत टपकती है। उनके लिए युवा नेता ने त्रिपाल का प्रबंध किया है। साथ ही गरीबों को राशन भी उपलब्ध करवाया है जानकारी…