जल रक्षकों की नियुक्ति के लिए सभी उम्मीदवार माजरा कार्यालय में दें उपस्थिति नाहन (हिमाचलवार्त)। जिला सिरमौर में जल शक्ति उप मण्डल माजरा के अतंर्गत 17 जल रक्षकों कि नियुक्ति के लिए जिन उम्मीदवारों ने 10 मई, 2021 तक अपने आवेदन जमा किए हैं, उन सभी आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों सहित जल शक्ति कार्यालय माजरा में अपनी उपस्थिति देनी होगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता जल शक्ति उप-उपमण्डल माजरा ने दी। उन्होंने बताया कि इस उपमण्डल के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरूवाला, पातलियों, बहराल, पिपलीवाला के लिए 21 जून, ग्राम पंचायत पलहौड़ी, हरिपुरखोल, कोलर के लिए 22 जून तथा ग्राम पंचायत…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की द्राबील पंचायत विकास कार्यों को लेकर विवादों में है यहां पंचायत के पूर्व प्रधान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है मगर शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि साल 2016 से लेकर 2021 तक पंचायत के प्रधान रहे आत्माराम द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यों में गड़बड़झाला किया गया है जिसकी शिकायत संबंधित विभाग के साथ साथ उपायुक्त सिरमौर को भी की गई मगर अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। एक मस्टररोल में तो मृतक महिला…
नाहन (हिमाचलवार्त)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की जिला कार्यकारिणी एवं आम सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन मोड़ पर जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में स्कूल प्रवक्ता संघ हिमाचल प्रदेश के प्रधान केसर सिंह ठाकुर और राज्य महा सचिव संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के महा सचिव डॉ़ आई ड़ी राही ने बैठक का संचालन किया। बैठक में राज्य स्तर द्वारा हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के संविधान में चुनाव संबंधित बदलाव के प्रस्ताव पर सबसे पहले चर्चा हुई और…
नाहन (हिमाचलवार्त)। जल शक्ति विभाग पेयजल व्यर्थ बहाने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त रूख अपना रहा है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को लाइम लाइट में लाने के लिए विभाग ने शहर के 60 उपभोक्ताओं के घरों के बाहर पोस्टर लगाए। शहर के सैकड़ों पेयजल उपभोक्ताओं के घरों में पेयजल स्टोरेज टैंकों से रोजाना हजारों लीटर पेयजल ओवरफ्लो होकर बर्बाद हो रहा है। जल शक्ति विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को समय-समय पर आगाह भी किया जा रहा है। बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल…
नाहन (हिमाचलवार्त)। कोरोना कर्फ़्यू के बीच पांवटा पुलिस की टीम लगतार नशा माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब रही है। इसी कड़ी में पांवटा के क्यारदा में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्यारदा में एक व्यक्ति घर पर अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलने पर माजरा पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल ने अपनी टीम के साथ अरविन्द पुत्र गुरनाम निवासी क्यारदा के घर पर छापेमारी की गई। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर 20…
नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर तीसरी बार राज्य की सत्ता तो हासिल कर ली, मगर नन्दीग्राम से उनकी हार अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। अगर उन्हें 4 नवम्बर तक विधानसभा की सदस्यता नहीं मिली तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी, जिसके आसार निर्वाचन आयोग की कोरोना महामारी के टलने तक उपचुनाव टालने की घोषणा से साफ नजर आ रहे हैं। उपचुनाव के लिए स्थिति अनुकूल हुई या नहीं, इसका फैसला भी केन्द्र सरकार के हाथ में है और केन्द्र सरकार तथा ममता के बीच छिड़े तुमुल…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। निर्वासित तिब्बती सरकार के शिमला की मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी तेन्जिन नावंग ने निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेंपा सेरिंग की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक पत्र प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री को संबोधित किए गए इस पत्र में राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और महामहिम दलाई लामा व तिब्बती लोगों को घर के समान परिवेश प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। शिमला की मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी की कार्यालय सचिव सेरिंग छोज़ोम भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
15 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच करना होगा स्लॉट बुक नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 16 जून को 27 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 15 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 16 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, कार्यालय नगर परिषद नाहन, डॉ यशवंत सिंह…