नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में अब तक 156365 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है जिनमें से 15145 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 14671 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं तथा अब जिला में केवल 270 एक्टिव केस रह गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने देते हुए बताया कि जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 9.6 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। जिला में अभी तक 204 लोगों की कोरोना की वजह से मत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 141027…
Author: Himachal Varta
उपायुक्त कार्यालय में हुआ सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन करके हम कोरोना महामारी से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हमें 3 सी जिसमें पहला सी क्राउडीड प्लेस यानी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जिसमें सामाजिक कार्यक्रम जैसे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के ग्राम खोदरी माजरी में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग समस्त ग्राम वासियों से रूबरू हुए। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की गई। बैठक के दौरान लोगों ने भी अपनी कुछ समस्याएं सामने रखी, तत्पश्चात चौधरी किरनेश जंग ने उन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन जनता को दिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों का गठन व कांग्रेस की 2022 में पुनः सत्ता वापसी का रास्ता सुनिश्चित करने हेतु वार्ता की गई। इस मौके पर पांवटा साहिब कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब की पातलियों पंचायत में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से कमरे में रखा डेढ़ लाख का सारा सामान जल कर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार कुलवीर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव पातलियों, बाता मण्डी तह पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने पांवटा पुलिस को बताया कि बीती रात जब इनके पति घर के समीप खेत में पानी देने के लिए गए थे, बच्चे सास व ससुर के कमरे में टेलीविजन देख रहे थे तो करीब 11 बजे अचानक घर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी छोटे बड़े अस्पतालों के चिल्ड्रन वार्डों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह तीसरी लहर बच्चों के लिए काफी घातक बताई जा रही है। मीडिया से बात करते हुए सीएमओ सिरमौर डॉक्टर केके पाराशर ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला सिरमौर के जिन अस्पतालों में बच्चों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोना काल के दौरान दो वक्त की रोटी जुटाने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी ने कदम बढ़ाए। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों तक राशन पहुंचाया। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी जयदीप शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के करीब 300 जरूरतमंद परिवारों को उनके द्वारा राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की है जिन्हें सरकार द्वारा बीपीएल सूची से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि यह लोग बीपीएल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस. परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद के गांव काटली की एक महिला ने सड़क सुविधा न होने के जंगल में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान 108 एम्बुलेंस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे की सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई। मीडिया से बात करते हुए बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि मामला पच्छाद के पानवा बस स्टॉप के समीप एक गांव का है। जहां से चंद रोज पहले 108 एंबुलेंस के लिए फोन आया था। परंतु सड़क सुविधा न होने के कारण एंबुलेंस को पानवा स्थित स्टॉप पर खड़ा करने के बाद…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जगरूकता अभियान के चलते समाजसेवी रोशन लाल शास्त्री जी पहुंचे अम्बोआ और ग्रामवासियों द्वारा किया गया जोशीला स्वागत । रविवार को ग्राम अम्बोआ में नव निर्मित श्री परशुराम मंदिर में रोशन लाल शास्त्री का स्वागत किया गया । रोशन लाल शास्त्री ने बताया वर्तमान में हमारा लक्ष्य कोरोना महामारी से लड़ना है जिसके लिए हमे सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना है। इस मोके पर शास्त्री द्वारा ग्रामवासियो को सेनिटाइजर और मास्क वितरण किये गए। शास्त्री जी द्वारा यह मुहीम लगातार चलाई जा रही है। इस मुहीम में शास्त्री को बुजुर्गो के आशीर्वाद…