नाहन 14 जून (हिमाचलवार्ता) :- उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कफोटा कस्बे में नशीले पदार्थो का कारोबार पुलिस के नाक तले फलफूल रहा है। नशे की चपेट में यहां के युवा व विद्यार्थी अधिक आ रहे है, आए दिन युवा नशे की चपेट में आ रहे है क्षेत्र वासियों की चिंता बढ़ती जा रही है लेकिन शासन, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद नजर आ रहा है। कफोटा कस्बा क्षेत्र की लगभग 12 पंचायतों का केंद्र बिंदु है तथा युवाओं सहित महाविद्यालय व स्कूल के बच्चों को यहाँ सौदागरों द्वारा नशे की खेप सप्लाई की जा रही है हालांकि नशे का काला बाजार टेबल के…
Author: Himachal Varta
कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, हर अस्पताल में की अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था  डा. के के पराशर पत्रकारों से बात करते हुए! नाहन 14 जून ( हिमाचलवार्ता) :-जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी छोटे बड़े अस्पतालों के चिल्ड्रन वार्डों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह तीसरी लहर बच्चों के लिए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां निदेशालय परिवहन भवन के निकट सुनील उपाध्याय शैक्षणिक ट्रस्ट के सुनील सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हवन में भी भाग लिया। इस भवन का निर्माण प्रदेश में सुनील उपाध्याय शैक्षणिक ट्रस्ट की आयुष गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जा रहा है। भविष्य में इस कार्यालय के माध्यम से अनेक गतिविधियां चलाई जाएंगी। कार्यालय में एक वैलनेस सेंटर भी खोला जाएगा, जिसके माध्यम से योग प्रशिक्षण, शारीरिक व्यायाम आदि गतिविधियां चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय विद्यार्थी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जीएसीटी परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 राहत और प्रबन्धन में प्रयोग होने वाली निर्धारित वस्तुओं पर जीएसटी दरों को 30 सितम्बर, 2021 तक कम करने के निर्णय का स्वागत किया है। जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक आज नई दिल्ली में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जय राम ठाकुर ने एंबुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने, दाह संस्कार के लिए प्रयोग किए जाने वाली गैस, बिजली व अन्य भट्टियों पर 18 प्रतिशत से पांच…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन (संशोधन) नियम, 2021 के तहत सड़क दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में अंकित नियम 215 से 235 के संशोधित प्रारूप को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि संशोधित नियमों के लागू होने के उपरान्त दुर्घटना के समय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 146 के अनुसार वाहन का वैध बीमा नहीं होने पर प्रभावितों को न्यायाधिकरण के निर्देशानुसार नुकसान की भरपाई होगी। इस संशोधन के उपरान्त दावा प्रक्रिया में तेजी आएगी और दावा अदायगी समयबद्ध सुनिश्चित होगी। परिवहन मंत्री ने…
महाराणा प्रताप ने धर्म रक्षणार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर किया नमन-डा. बिन्दल नाहन-(हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नाहन के माल रोड़ स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजपूत सभा नाहन द्वारा इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता,राजपूत सभा के अध्यक्ष सुखदेव चैहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, नगर परिषद के पार्षदगण व राजपूत सभा के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में डा. राजीव बिन्दल ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में 14 जून यानी सोमवार से परिवहन सेवाएं बहाल हो रही है जिसके मद्देनजर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर दी है। बात सिरमौर जिला की करे तो जिला मुख्यालय नाहन में परिवहन महकमे द्वारा स्टाफ को फील्ड पर बुला लिया गया है साथ ही चलाने से पहले निगम द्वारा बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है । मीडिया से बात करते हुए सहायक अड्डा प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से परिवहन निगम अपनी सेवाएं शुरु करेगा जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है उन्होंने कहा कि बसों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में बीती रात हुई बारिश व तूफान से भारी नुकसान की खबर है खासकर सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में तूफान से भारी कहर बरपाया है। बारिश व तूफान से खासकर तूफान से आडू ,सेब,पलम, अखरोट, खुमानी सहित कई फलों का नुकसान हुआ है। बातचीत में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पंजोड गांव निवासी रामभगत सरस्वती ने बताया कि भारी तूफान के चलते जहां उनकी आड़ू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है वही तूफान के कारण दूसरे पेड़ पौधे भी नष्ट हुए है उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में देर रात हुई…