Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के किसानों ने पिछले 55 दिनों में हिमाचल में सबसे ज्यादा 7 करोड़ 2 लाख 51 हजार 738 रुपये की गेंहू बेचा है। पांवटा साहिब मे स्थित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केंद्र पर किसान 35570 क्विंटल गेंहू बेच चुके है। जो की पिछले साल से बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार गेंहू खरीद के आंकड़े मे एफसीआई पिछले वर्ष के टारगेट को क्रॉस दिया कर दिया। वैसे भी इस बार एफसीआई किसानों को तोहफा देते हुए प्रति…

Read More

नाहन 11 जून (हिमाचलवार्ता)  :- बिजली की चपेट में आने से 19 बकरियों की मौत हो जाने के कारण क्षेत्र में हडकंम्प मचा हुआ है। बिजली बोर्ड की छोटी सी चूक स्थानीय निवासियों को लाखों रुपये की चपत लगा गई है। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड उपमंडल शिलाई के अंतर्गत ग्रामं पंचायत ठोंठा-जाखल के गांव ठोंठा में बिजली बोल्टेज बढ़ने से ग्रामीणों के मीटर, फ्रीज, पंखे सहित घरों में आग लगी है साथ ही बिजली पोल की चपेट में आने से 2 परिवारों की 19 बकरियां मर गई है। बिजली बोर्ड की माने तो गांव से बाहर एचटी लाइन टूटने से…

Read More

नाहन 11 जून ( हिमाचलवार्ता)- जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 14 जून को 23 स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं जिसके लिए उन्हें 12 जून को दोपहर 2ः30 से 3 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 14 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, कार्यालय नगर परिषद नाहन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, सिविल अस्पताल ददाहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला, यूनाइटेड बिस्कुट फैक्ट्री…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी की अध्यक्षता में आज कोविड-19 के नियंत्रण के लिए गठित सिरमौर की पंचायत स्तर की टास्क फोर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टास्क फोर्स को उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें सर्वेक्षण प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें उनके द्वारा लोगों से वैक्सीनेशन और टेस्टिंग से जुड़ी जानकारी एकत्रित की जानी है। बैठक में उन्हें वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बारे भी विस्तार से बताया गया ताकि वह लोगों को समझा सकें। डा0 परुथी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिला सिरमौर के गिरी पार क्षेत्र के हरिपुरधार, रोहनाट व बालीकोटी में ग्रामीण लोगों को स्वेच्छा से कोरोना जांच करवाने व कोविड टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। कलाकारों ने स्थानीय भाषा में आपसी संवाद व लघु नाटीका से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि जितनी जल्दी हम कोरोना संक्रमण की पहचान कर स्वयं को परिवार व समाज के लोगों से दूरी बनाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशो का पालन करेंगे उतनी ही जल्दी हम कोरोना संक्रमण की चेन को आगे बढने से रोकने में…

Read More

संबंधित विभाग लोगों को समय रहते सचेत करने के तंत्र को करें मजबूत  नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके। आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों और सड़क किनारे सभी नालियों की सफाई सही तरीके से होनी चाहिए तथा बाढ़ संभावित इलाकों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  सिरमौर जिला में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अभी तक 57 मामलांे के तहत 64 पीडितों को 1 करोड़ 6 लाख 93 हजार 750 रूपये की राहत राशि जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता एंव प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 57 मामलों मे से 41 न्यायालय में लंबित, 12 मामले खारिज, 2 मामलों से एससी/एसटी की धाराएं हटाई गई जबकि एक मामले में न्यायालय द्वारा दोषी को सजा दी गई है जबकि 1 मामले…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज यहां आदेश जारी किये हैं जिसके तहत आगामी 12 तथा 13 जून, 2021 (शनिवार तथा रविवार) को नाहन में जीएसटी भवन से पुलिस पोस्ट नजदीक डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आदेशों के अनुसार 12 तथा 13 जून को वाहनों की आवजाही के लिए पुलिस चौकी गुन्नूघाट-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला-उपायुक्त आवास-पायल होटल मार्ग से डा0 यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Read More