नाहन (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा से तारूवाला तक जलभराव की पिछले कई वर्षों से पेश आ रही है। सिरमौरी ताल के समीप कच्ची ढांग पर भूस्खलन की समस्या भी लगातार बनी रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए पांवटा एसडीएम ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग का निरीक्षण किया। दरअसल ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने एसडीएम कार्यालय बीते दिन बैठक की। जिसमें सख्त आदेश दिए गए थे कि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या शहर में उत्पन्न ना हो। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर वर्ष कच्ची ढांग भूस्खलन होने से ट्रांसगिरी क्षेत्र के 100 गांव का संपर्क जिले…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- हाटी समिति गिरिपार का एक प्रतिनिधिमंड शिमला में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मिला। इस मौके समिति ने गिरिपार को जनजाति क्षेत्र घोषित करने बारे केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की दशकों से लंबित हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग को वह केंद्र के समक्ष रखेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लोग काफी समय से जनजातीय दर्जा देने की मांग उठा रहे है। केंद्र में सरकार के सामने इस मांग को रखा जाएगा। ताकि इस मसले को सिरे तक पहुंचाया जा सके।…
नाहन 16 जून (हिमाचलवार्ता)- भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित योजना के लिए सिरमौर के इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक जिला उद्योग केंद्र नाहन या संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रसार अधिकारी (उद्योग) के पास अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी जिला महाप्रबंधक उद्योग सिरमौर ने देते हुए बताया कि ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के गरीब युवकों व युवतियों को ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित उद्योगों जैसे फर्नीचर मेकिंग, ऑटो मोबाइल रिपेयर, वेल्डिंग स्टील, फैब्रिकेशन, स्टील यंत्र बनाने, ब्लैकसमिथि, मशीन एवं लेथ वर्क, बांस तथा केन के उत्पाद, कारपेंट्री, इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबिंग वर्क,…
नाहन 15 जून(हिमाचलवार्ता) – जिला सिरमौर में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 2353 लोगों को 27 टिकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि अभी तक इस आयु वर्ग में जिला के 12208 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक सभी वर्गों में कुल 140942 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। -०-
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने जिला मण्डी के सुन्दरनगर विधासभा क्षेत्र के लोगों और संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां मुख्यमंत्री कोविड-19 सोलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए 3,73,043 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। इस अंशदान में एमएलएसएम महाविद्यालय सुन्दरनगर का 2,78,043 रुपये, सरकारी और अर्ध-सरकारी चालकों और स्वच्छता कर्मचारी संगठन हिमाचल प्रदेश का 51,000 रुपये, सुन्दरनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वीणा के लोगों का 33,000 रुपये और सुन्दरनगर के जड़ोल के शेर-ए-पंजाब ढाबे के विजय कुमार का 11,000 रुपये का योगदान प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए दानकर्ताओं…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज से सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत पावरग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की जा रही एक ट्रक माउंटेड सीवर जेटिंग मशीन और एक लिट्टर पिकिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड ने हिमाचल प्रदेश को चार विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवीज) प्रदान करने के लिए 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि वैक्यूम क्लीनर से लैस एक ट्रक माउंटिड स्वीपिंग मशीन और एक ट्रक माउंटिड कम्पैक्टर गत वर्ष दिसम्बर,…
16 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बिच करना होगा स्लॉट बुक नाहन (हिमाचलवार्त)।- जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 17 जून को 31 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 16 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बिच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 16 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, कार्यालय नगर परिषद नाहन, डॉ यशवंत सिंह…
नाहन (हिमाचलवार्त)। उपमंडल के अंदर खनन विभाग ने अवैध खनन कर रहे लोगो पर इन दिनों ताबड़तोड़ कार्यवाही अम्ल में लाई है, विभाग ने 4 लोगों से लगभग 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला है विभागीय कार्यवाही के बाद अवैध खनन करने वाले सौदागरों की कमर टूट गई है। जानकारी के मुताबिक पावटा साहिब के कोलर व भटरोग क्षेत्र में राजेश, अनुज, राजीव व नीरज को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है यह लोग नजदीकी क्षेत्र में अवैध खनन करके रेत, बजरी की सप्लाई कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग ने खनन इंस्पेक्टर मंगत शर्मा की…