नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए, विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को, कुल ₹56 लाख की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकासात्मक भवनों का लोकार्पण किया। इन भवनों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को मूलभूत प्रशासनिक सेवाएं गांव के समीप ही मिलनी शुरू हो जाएंगी।सैनवाला मुबारिकपुर को मिला पटवार भवनदिन के पहले कार्यक्रम में, विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला मुबारिकपुर (उप-तहसील माजरा, जिला सिरमौर) में ₹12 लाख की लागत से बने नवगठित पटवार सर्कल भवन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाइवे पर बीती रात नाहन गोसदन के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे घूम रहे दो गायों की बछियों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक बछड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़प रही थी । मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम राजीव संख्यान मौके पर पहुंचे मृतक गाय का आज दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया। दोनो घायल गायों का गोसदन में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद को बार-बार…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन श्री अजय कुमार शर्मा ने आज 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस परियोजना क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारम्भ किया। इसके तहत उन्होंने देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री अजय कुमार शर्मा ने परियोजना प्रभावित व्यक्ति के माध्यम से परियोजना कार्यों के लिए किराए पर लिए गए एक इलेक्ट्रिकल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। अपने सम्बोधन में श्री अजय कुमार शर्मा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चैधरी भी उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्ष एवं सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने जिला सिरमौर में केंद्रीय पोषित योजनाओं को सक्रियता के साथ लागू करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंच सके। उन्होंने बरसात के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्गों को हुई क्षति को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – सियासी इशारे पर महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोक में श्रद्धालुओं द्वारा मां के दरबार में चढ़ाए जाने वाले चढावे से गरीब कन्याओं की शादी में वित्तीय मदद की योजना पुनः लागू करने की कवायदें पिछले कुछ अरसे से जारी है। लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। यह योजना विवादों में आने के बाद मन्दिर ट्रस्ट ने बन्द कर दी थी। लेकिन मंदिर ट्रस्ट में बैठे सियासी नेताओं के इशारे पर इस योजना को दुबारा लागू करने के लिए जोर मारा जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर ट्रस्ट की बैठक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किए जाएंगे। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन किए जा रहे है। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 05 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभिन्न सामाजिक आथि्र्ाक संकेतकां पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) का क्षेत्रीय कार्य करता है तथा सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्य को आरम्भ किया गया है तथा टैब एपलीकेशन पर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रगणक सिरमौर के चयनित गांवों व शहरी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला के साथ लगते क्षेत्र में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के मद्देनजर 18 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर में ‘‘नो फ्लाइंग जोन’’ रहेगा। इस दौरान जिला भर में ड्रोन के उडाने, मानव रहित वाहनों (यूएवी) किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) तथा अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण एवं संस्था द्वारा इन आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।