Author: Himachal Varta

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में शुक्रवार को भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) आयोजित किया। कार्यक्रम में 130 छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की समझ बढ़ाना और रोजगार लेने के बजाय रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा देना रहा। एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया ने उद्यमिता के महत्व, संभावनाओं और एक सफल उद्यमी के गुणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों के बारे में तथा भारत…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    सैन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक बागवानी विद्या प्रकाश ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मुख्यतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया और बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 33 किसान शामिल हुए, जिनमें 20 किसान हमीरपुर और 13 किसान मंडी जिला से थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, उच्च मूल्य वाली फसलों की…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 नवंबर को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते गांव अणु कलां, अणु पंचायत घर, घनाल कलां, प्रताप गली, वार्ड नंबर 4,5,6,7 और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल सुविधाएं व बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति है, ज्ञान का महत्व अंकों से कई अधिक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि केवल अंकों के लिए पढ़ाई न करें बल्कि अपने मौजूदा ज्ञान को बढ़ाने के…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण–2 (जायका) के अंतर्गत 6.75 करोड़ रुपये की राशि से कुल छह परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनसे क्षेत्र के लगभग 1510 किसान परिवारों की 342.83 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याड़ा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अम्बोटी बहाव सिंचाई कूहल के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। विधायक पठानिया ने बताया कि इस कूहल के पूर्ण होने पर 348 किसान परिवारों की…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    एशियन डेवलपमेंट बैंक की उच्चस्तरीय टीम ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिलासपुर पहुंची। टीम में वरिष्ठ नेचुरल रिसोर्स विशेषज्ञ सुना किम, सामाजिक विकास विशेषज्ञ आनंद रमेश कुनियार, परियोजना प्रबंधन (कृषि) विशेषज्ञ प्राची शर्मा, एसोसिएट प्रोजेक्ट ऑफिसर नेहा सैनी, कृषि व्यवसाय सलाहकार (निजी क्षेत्र) अर्जुन तथा वित्त सलाहकार तनुश्री चंद्रा शामिल रहे। टीम ने जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण विकास, कृषि आधारित आजीविका और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक संवाद किया। बैठक की अध्यक्षता डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने की। इस अवसर पर जिला के सभी संबंधित…

Read More

बिलासपुर  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्मार्ट विनिर्माण और उद्योग 4.0 विषय पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन होटल सागर व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर जे. आर. अभिलाषी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला एमएसएमई उद्यमों को डिजिटल तकनीकों से सशक्त बनाने और उनके उत्पादन प्रक्रियाओं में आधुनिकता लाने की दिशा में प्रभावी कदम होगी। कार्यशाला का संचालन सीईएल की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल में आयोजित खंड स्तरीय किशोरी मेला बेटियों के स्वास्थ्य, स्वाभिमान और जागरूकता का सशक्त मंच बनकर उभरा। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप चंद डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मोनिका ने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता और इससे जुड़े सामाजिक मिथकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता का पालन केवल स्वास्थ्य संरक्षण ही नहीं, बल्कि समाज…

Read More