बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं में आयोजित उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक में जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य शामिल रहे। बैठक का संचालन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- समीक्षा बैठक का आयोजन जिला बिलासपुर में सर्दियों के मौसम से पूर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय के बचत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सर्दियों के मौसम में संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीतियों, राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति तथा विभागों के बीच समन्वय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाने और आपसी सहयोग से कार्य करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एग्रीस्टैक के अंतर्गत सोलन ज़िला में भी डिजिटल फसल सर्वेक्षण करने के लिए निजी सर्वेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने दी। डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि यह डिजिटल फसल सर्वेक्षण विभिन्न राजस्व ग्रामों में विभिन्न स्तरों पर बोई गई फसलों के लिए खसरा एवं भू अभिलेख के अनुसार डिजिटल रूप में किया जाएगा। उपनिदेशक कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निजी सर्वेक्षक की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव में प्रदेश के 44 महाविद्यालयों के 687 छात्र-छात्राएं शास्त्रीय नृत्य, कोरियोग्राफी, लोकनृत्य, नाटक, वादन, गायन और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों और लोकधुनों के बीच प्रस्तुतियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक परंपरा और आधुनिक…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );- ऊना जिले में स्वां नदी में खनन गतिविधियों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध ढंग से पुनः आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने की। बैठक में स्वां नदी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने, पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने, पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया अपनाने तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समन्वय से खनन गतिविधियों को संचालित करने की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यह पहल प्रदेश सरकार के…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के निचार उपमंडल में 96 लाख रुपए की राशि से निर्मित बस अड्डा निचार और 83 लाख रुपए की राशि से बने बहु-उद्देशीय भवन निचार का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को प्राप्त सभी उचित समस्याओं के त्वरित निपटान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने जानकारी दी है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 नवम्बर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 15 नवम्बर तक अपना ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, अन्यथा उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस त्रैमास (अक्तूबर से दिसम्बर) से रोक दी जाएगी। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि पात्र…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक है, जो ज्ञान, कौशल और मूल्यों को बढ़ावा देती है। वह आज गेयटी थियेटर शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा आर्थिक और सामाजिक प्रगति…