शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 14 नवंबर को जुब्बल विधानसभा क्षेत्र तथा 15 नवंबर को शिमला शहर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे जुब्बल में सिटी लाइवलीहुड सेंटर (सीएलसी) भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 3 बजे प्रगतिनगर (गुम्मा) में अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) की वर्तमान स्थिति और चल रहे…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 से 17 नवंबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू तथा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 14 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे जुब्बल में तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ जुब्बल-कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे झड़ग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत झड़ग के पंचायत भवन तथा सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की 176वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में ‘वीर दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा के उपसचेतक केवल सिंह पठानिया, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी पठानिया, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कचव के आगे…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में बन रहे वूमेन वर्किंग हॉस्टल के कार्य का निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का अधिकारियों से विवरण लिया और इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बाली ने कहा इस वर्किंग वूमेन हॉस्टल के बन जाने से अनेकों महिलाओं को इसका फायदा होगा। महिलाएं अपने कार्यों को और अच्छे से करने में…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के सौजन्य से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने लाभार्थी बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपायुक्त जतिन लाल ने…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’ प्रणाली की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को रियायत का लाभ सुगमता से उपलब्ध होगा और यात्रा प्रक्रियाओं में अनावश्यक औपचारिकताओं से भी राहत मिलेगी। ऊना क्षेत्र में ‘हिम बस कार्ड’ तैयार करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू कर दी गई है। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह कार्ड उन सभी यात्रियों के लिए…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों मंे डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थतियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वॉलंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इन दोनों कोर्सों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण-4) के तहत 2300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस योजना से राज्यभर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बंजार उपमंडल की सड़कों के लिए पीडीएनए (Post Disaster Need Assessment) के अंतर्गत 24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। मंत्री ने बातया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत बंजार उपमंडल…