https://youtu.be/LideUsHtVHI नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के अतंर्गत आज जिला सिरमौर के उपमण्डल पच्छाद में जिला लोक सम्पर्क कार्यालय नाहन द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से सराहां बाजार व नैनाटिक्कर बाजार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और चार विशेष बातों का ध्यान रखनें बारे संदेश दिया गया जिसमें मूंह पर मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को बार-बार साबुन से धोना या सैनेटाइज करना और जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार के एलान के बाद अब कोरोना कर्फ़्यू के बीच दुकानों का खुलने का समय बदल गया है। वहीं नााहन के बाजारों में आम जनमानस की काफी भीड़ खरीदारी करते हुए दिखी। बता दे कि डीसी सिरमौर के आदेशों के मुताबिक बाजारों को खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर के 2 बजे तक किया गया है। मुख्य बाजार नाहन में भी इस दौरान कई लोग खरीदारी करते दिखे हालांकि कुछ व्यापारियों का कहना था कि ग्राहक पहले की अपेक्षा कम आ रहे हैं। वहीं रेहड़ी फड़ी समेत ,जूस,गारमेंट्स, आदि अन्य दुकानों से बात की तो…
नगरजनों के साथ पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केन्द्र- डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन के समीप वन विभाग द्वारा 9 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे ‘‘नैचर पार्क’’ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा ताकि आम जन को इसका लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके। डा. बिन्दल ने कहा कि यह नैचर पार्क नाहन जनपद के लिए विशेषकर, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब से भंगानी यंग ब्रिगेड द्वारा सेनाटाइजेशन डाकपत्थर बैराज और वेरी गेटिंग पर किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सैनिटाइजेशन कार्य पूर्व प्रधान पृथ्वी चंद जी की अगुवाई में किया गया। जिसमें क्लब सचिव और क्लब उप प्रधान संजय कुमार ने साथ दिया । प्रधान ने क्लब के युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी घातक है और जनता को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करें…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नशे के खिलाफ पांवटा साहिब में सिरमौर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पावटा साहिब में 303 किलो गांजा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। खेप को को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था ऑपरेशन की कमान एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने खुद संभाली थी। एसपी सिरमौर डॉ खुशहाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने पुरवाला थाना क्षेत्र के तहत नाका लगाया और इस दौरान ट्रक में गांजे के साथ मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली हरिपुरधार के साथ लगती ग्राम पंचायत भवाही, गेहल, डसाकना, दिउड़ी-खड़ाह व बयोंग में सोमवार देर शाम हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची। ओलावृष्टि से जहां सेब की छोटे फ्रूट अथवा दाने 50 फ़ीसदी तक झड़ गए। वहीं खुमानी, पलम व आड़ू आदि स्टोन फ्रूट्स को भी काफी नुकसान पहुंचा। इन दिनों खेतों में मौजूद आलू व फ्रांसबीन की फसल भी ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई। क्षेत्र के किसानों के अनुसार गत माह से कृषि विकास खंड संगड़ाह के विभिन्न हिस्सों में तीन बार ओलावृष्टि हो चुकी है। जिससे किसान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में कोविड-19 टीकाकरण व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अभी तक टीकाकरण की 126730 खुराकें लोगों को लगाई जा चुकी हैं। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने इस उपलब्धि के लिए टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी लोगों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी। कोविड-19 टीकाकरण में सिरमौर जिला का प्रदर्शन अभी तक काफी बेहतर रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिला में 31 मई, 2021 तक कोविड-19 टीके की कुल 126730 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 103417 लोगों को पहली खुराक तथा 23313 लोगों को दोनों खुराकें…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और चिकित्सा अधीक्षकों के साथ प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत के लोगों को कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पहले से ही संभावित आवश्यकताओं और आपूर्ति संबंधित कार्य योजना बनानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है तो यह बच्चों के लिए चिंताजनक साबित हो…