नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी में जहां लोगों के रोजगार छीन गए। तो वहीं बहुत से लोगों को अपने परिवारों का पालन पोषण करना भी मुश्किल हुआ है। ऐसे में नाहन की समाज सेवी संस्था मुस्लिम नवयुवक सोसायटी ने गरीब लोगों को राशन बांट कर मदद को हाथ बढ़ाए है।मुस्लिम नवयुवक सोसायटी के सदस्य बोबी अहमद व हाशिम कुरैशी ने कहा कि उनकी सोसायटी पिछले एक साल से प्रत्येक दो माह बाद गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रही है। आज करीब 20 लोगों को राशन बांटा गया है। उनकी सोसायटी का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व गरीब…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। यमुना नदी पांवटा साहिब में बीते कई वर्षों से लोगों के डूबने की खबरें सामने आई है। जोकि किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में करसोग के 2 युवाओं की यमुना नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई थी। जोकि बड़ी ही दुखद घटना थी। बावजूद इसके भी प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। कई बार पांवटा साहिब के लोगों ने इस विषय में एसडीएम और उच्च अधिकारियों से मांग की परंतु कोई भी पुख्ता इंतजाम यमुना नदी पर नहीं किए गए। यहां तक कि चेतावनी बोर्ड भी केवल नाम मात्र के लिए लगाया गया…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेमडेसिविर का उपयोग आवश्यकतानुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत स्टेट क्लीनिकल टीम की सिफारिशों के अनुसार रेमडेसिविर का उपयोेग केवल कोविड-19 के मध्यम से लेकर गंभीर मामलों में ही किया जाए, जिनमें अनुपूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता है और किडनी या लीवर की बीमारी से संबंधित कोई हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग उन मरीजों के उपचार में नहीं किया जाना चाहिए जो ऑक्सीजन स्पोर्ट पर नहीं हैं या होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर को केवल अस्पताल में ही लगाया जा सकता…
नाहन 03 जून ( हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर जिला के ऊपरी क्षेत्र हरिपुरधार में सालो पहले शिलान्यास के बावजूद सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिससे क्षेत्र के किसानों बागवानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दरअसल जिला का यह इलाका विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है मगर सब्जी मंडी की सुविधा ना होने के चलते यहां किसानों बागवानों को फल व सब्जियों के उचित दाम नहीं मिल पाते हैं और उन्हें बिचौलियों के हाथ लुटना पड़ता है। इस क्षेत्र में आलू,मटर, लहसुन, फ्रांस बीन,गोभी का भारी मात्रा में उत्पादन होता…
नाहन 03 जून – ( हिमाचलवार्ता)गांव-गांव व शहर-शहर में यह अलख जगाना है, कोविड का टीका लगाना है, कोरोना को हराना है। यह संदेश सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग के नैमितिक कलाकारों ने जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के तारूवाला तथा पांवटा बाजार में कोरोना जागरूकता पर आधारित फोक मिडिया कार्यक्रम आयोजित करते हुए दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने यमराज व मदारी का रूप धारण कर लोगों को सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने व बाजार में खरीददारी करते समय सामाजिक दूरी बनाएं रखने, मास्क को सही रूप से पहनने, तथा हाथों को साबुन से धोने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यपाल के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने देश को प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क टीकाकरण हो सके।
निवेशक जोखिम लेने की क्षमता एवं समय की आवश्यकताओं को देख कर ही बाजार में उपलब्ध योजनाओं में करें निवेश नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 महामारी के दौर में जीवन बीमा, उचित चिकित्सा बीमा कवर व बचत योजनाएं निवेशकों के लिए आपदा के समय में मददगार साबित हो रही है। यह जानकारी पूर्व डीजीएम सेबी सूर्यकांत शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित निवेशक जागरूकता कार्यक्रम पर आधारित वेबिनार के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में दी। वेबिनार में जिला सिरमौर के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेशवासियों सरकार के आदेशों के बाद जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए पंचायत स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स का गठन किया गया है तथा टास्क फोर्स की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर के परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स में सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, पटवारी, क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह, आशा कार्यकर्ता और युवक मंडल व महिला मंडल आदि…