नाहन (हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक चलती एंबुलेंस का टायर फट गया जिसके चलते वैन नाले में जाकर पहाड़ी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस 65 वर्षीय संक्रमित मरीज को पांवटा से नाहन लेकर आ रही थी। इसी दौरान अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय मरीज की पत्नी व बेटा भी एंबुलेंस में थे, हालांकि संक्रमित मरीज को तो हल्की चोटें आई है लेकिन उसके बेटे को टांग में गंभीर चोटे आई है।…
Author: Himachal Varta
हिम केयर योजना के अंतर्गत अब तक सिरमौर के 40 हजार 996 परिवार शामिल नाहन 03 जून – (हिमाचल वार्त)सिरमौर जिला में 20 जून तक हिम केयर योजना में पंजीकृत लोग अपना कार्ड रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0 के0 पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि हिम केयर कार्ड को रिन्यू करवाने से पात्र व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है। उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के उन सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है जो आयुष्मान भारत योजना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पांवटा साहिब में लॉकडाउन के अनलॉक होते ही दुकानों को पांच घटें खोलने के फैसले के बाद एसडीएम विवेक महाजन ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन व तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने मुख्य बाजार का जायजा लिया व एसडीएम ने सभी दुकानदारों से कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया को पांवटा साहिब में कोरोना के मामलें में कमी आई है। लेकिन अभी लोगों को सतर्क रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों को पांच घंटे तक खोला गया है। जिसके बाद सभी दुकानें बंद…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भले ही विभाग और प्रशासन गांव में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आश्वासन देते हैं, लेकिन बावजूद इसके भी आजादी के 70 सालों बाद भी गिरी पार क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहां पर आज भी पानी की समस्या से लोग परेशान रहे हैं। इसी प्रकार से आज गिरी पार क्षेत्र के ठाना गांव के ग्रामीण लगभग 1 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि गिरीपार क्षेत्र के कई गांव में लोग जोरों पर टमाटर की खेती करते हैं, जिसके लिए भरपूर पानी की आवश्यकता होती है।…
https://youtu.be/9EZRMWuSrM8 नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला प्रशासन सिरमौर व सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा कोविड-19 के प्रति लोगो को अलग-अलग माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस कडी में आज उप मण्डल नाहन के ददाहू बाजार व नाहन चौगान, बडा चौंक व नाहन बाजार में जिला लोक सम्पर्क कार्यालय नाहन के नैमेतिक कलाकारों ने नाट्य शैली में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यमराज व मदारी के किरदारों से लोगों को बताया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सभी कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाएं और चार बातों का विशेष घ्यान रखें जिसमें मूंह पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भले ही कोरोना से मृत्यु होंने पर हिमाचल सरकार पीड़ित परिवार को कुछ भी आर्थिक मदद नहीं करती वही गुरु की नगरी पांवटा साहिब एक नामी दवा निर्माता कंपनी ने अपने कर्चारियों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया है। पांवटा साहिब के दवा निर्माता उद्योग तिरुपति ग्रुप कर्मचारियों को हर वो सुविधा प्रदान कर रहा है जो सरकारी नौकरी में मिलती है। इन सुविधाओं और मदद मे एक और निर्णय जुड़ गया है जो कंपनी के कर्मचारी को पूरी तरह निश्चित कर देगा कि यदि उसके साथ कोविड के कारण कोई अनहोनी होती है तो उसके आश्रितों…
नेत्र रोग, ईएनटी व बाल रोग विशेषज्ञ से सम्बन्धित दिव्यांग प्रमाण पत्र ही होगे जारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मे प्रत्येक गुरूवार को मेडिकल बोर्ड अपनी सेवाऐं देगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0के0 पराशर ने दी। उन्होने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण मेडिकल कॉलेज नाहन को कोविड अस्पताल बनाया गया जिसके कारण मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व मेडिकल बोर्ड की सेवाऐं निरस्त की गई तथा ऐसे में जिला के लोगो के दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पा रहे थे। उन्होने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गुरूवार को पांवटा साहिब अस्पताल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सांगना में मंगलवार को घास काटते वक्त गिरने से 44 वर्षीय हुक्मीराम पुत्र रामिया की मृत्यु हो गई। पंचायत प्रधान रीना देवी तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घास काटते समय पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। संगड़ाह अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि मृतक के आश्रितों को 10,000₹ की फौरी राहत राशि जारी की गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार सरकार की तरफ से कुल चार लाख की राहत राशि मिलेगी। डीएसपी शक्ति…