नाहन 05 जून (हिमाचलवार्ता) :- गिरिखण्ड क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों ने क्षेत्र के लोगो मे जहां सनसनी का माहौल पैदा किया है वही लोगो को अपने घर, गाड़ी, व देवस्थल सुरक्षित नजर नही आ रहे है, एक रात में शातिर चोरों ने पांच जगह पुलिस की नाक तले हाथ साफ किया है, क्षेत्र के चार मन्दिरों सहित ग्रामं पंचायत नाया के उत्तरी गाँव से एक बोलेरो पिकअप चोरी होने की वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात्रि को क्षेत्र के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर गिरनोल, शिरगुल महाराज मंदिर बांदली, कइलू महाराज मंदिर चढ़ेऊ व आशुतोष शिव मंदिर…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के.के. पंत ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पारिस्थितिकी तंत्र की पुर्नस्थापन तथा इससे संबंधित सभी आवश्यक कदमों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम इकोसिस्टम रिस्टोरेशन है। उन्होंने पारिस्थितिकी के संरक्षण तथा पर्यावरण को हुए नुकसान में सुधार के लिए प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर बायोमेडिकल अपशिष्ट के प्रभाव तथा इसके उत्पादन को कम करने के लिए और पर्यावरण मित्र तरीके…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में नई आरटीपीसीआर मशीन स्थापित होने से यहां पर कोविड- टेस्ट की स्पीड डबल हो गई। मशीन स्थापित होने से अब मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 2000 सैंपल टेस्ट किए जा सकेंगे। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने बताया कि मई माह में मुख्यमंत्री द्वारा डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को एक नई आरटी पीसीआर मशीन देने की घोषणा की गई थी। घोषणा के मुताबिक यह मशीन डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई इस मशीन के लगने से अब हर रोज करीब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। “शहीदों की चिंताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले,वतन पर मिटने वालों का यह निशा बाकी होगा”यह लाइन पूर्व सैनिक संघठन के अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह ने कही। जब अमर शहीद हुए सोहन सिंह के बलिदान को पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। बता दे कि संगठन के अध्यक्ष कैप्टन जगत सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण भी किया गया। हालांकि वैश्विक महामारी को देखते हुए यह सब गतिविधियां कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत हुई । वहीं वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से 6 डोगरा के कमान अधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनकी ओर से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। लॉकडाउन लगने के बाद हिमाचल अनलॉक हो गया है और कई युवा वर्ग बेरोजगार हो गया है। जिसका फायदा अब नकली बनी फार्मा कम्पनियां उठा रही हैं। ऐसा ही एक मामला पांवटा साहिब के एक निहायत शरीफ और मिलनसार व्यक्ति जो मनीष मोहन बेरोजगार है।जिसके साथ छल कपट के द्वारा नकली फार्मा कंपनी खड़ी करके नशीली दवाइयों का कारोबार फैलाया गया। ऐसे ही अनेक मामले हिमाचल प्रदेश में अनेकों जगह सामने आ रहे हैं। जहां नशीली दवाओं के कारोबार करने वालों ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं के नाम पर फार्मा कंपनियां खड़ी कर दी हैं ,ताकि पकड़े जाने की स्थिति…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज ही के दिन 4 जून 2015 को मणिपुर में आतंकी हमले में शहीद हुए हरिपुरधार के अशोक राणा को आज उनकी छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। हरिपुरधार में शहीद अशोक राणा के परिजनों व पुलिस कर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों ने शहीद अशोक राणा की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए शहीद अशोक राणा के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके परिवार से किसी व्यक्ति ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद अशोक राणा के चाचा दलीप राणा ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में कोरोना महामारी के दौरान लगभग सभी लोगों ने एक दूसरे का सहयोग किया। एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढाये। इसी प्रकार से लोगों के बीच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों मेसे खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान भी एक हैं। विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में बीडीओ गौरव धीमान ने बेहतर सेवाएं दी है। वहीं लोगों का भी कहना है कि उनको एक बहुत अच्छे अधिकारी मिले हैं,जोकि स्वयं जनता के बीच में जाकर कार्य कर रहे हैं। पिछले गत महीनों से विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में एसडीएम का पद भी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मे कोरोना के मामलों में भारी गिरावट आई है। बता दें कि जिला सिरमौर में भी कोरोनावायरस रिकवरी रेट दर बदर अच्छा होता जा रहा है। लोग 50 फीसदी के साथ स्वस्थ हो रहे हैं। और इसी के साथ प्रशासन भी अब मुस्तैद है और लोगों को जागरूक करने में भी लगा हुआ है। बात की जाए बॉर्डर की तो पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर पर लगातार कोविड-19 ई पास चेक करके ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रवेश मिल रहा है। यही नहीं बल्कि गोविंदघाट बैरियर पर पुलिस हर समय तैनात रहती है…