नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के सिंघपुरा पुलिस चौकी टीम ने खोदरी माजरी में एक व्यक्ति को 18 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत आने वाली सिंघपुरा पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि किल्लोड़ की ओर से खोदरी माजरी की तरफ एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर आ रहा है। बता दे कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर खोदरी माजरी सड़क पर नाका लगाया तभी सामने से राम कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी खोदरी माजरी पैदल आ रहा…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा में अवैध खनन धड़ल्ले के साथ चल रहा है जो कम होने का नाम नही ले रहा है इसी कड़ी में यमुना व गिरी नदी को खनन माफिया छलनि करने पर तुले हैं ।जहाँ विभाग ने छापेमारी कर 91 हज़ार का जुर्माना वसूला है ।बता दे कि वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगह पर पांच वाहनों पर 91 हजार का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने भंगानी रेंज में अवैध खनन में संलिप्त 4 वाहन और पांवटा साहिब रेंज के रामपुर वैली में अवैध खनन करता 1 वाहन जब्त किया गया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के ददाहू के 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। यह व्यक्ति काफी वर्षों से ददाहू में ही रह रहा था। मंगलवार को इस व्यक्ति का कोविड-19 एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत खराब होने के कारण इस व्यक्ति को वीरवार को कोविड सैंटर सराह शिफ्ट कर दिया गया था। अधिक हालत खराब होने के कारण कोविड सेंटर से आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया था। आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही इस व्यक्ति ने प्राण त्याग दिए। सीएमओ सिरमौर के के…
नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर खुशहाल शर्मा ने एक लिखित प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 22 अप्रैल को विशेष अन्वेषण इकाई नाहन, की पुलिस टीम गश्त के दौरान काला आम्ब में मौजूद थी तो विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सुनील कुमार निवासी खासौली, तहसील गतौर, जिला सोनीपत, हरियाणा भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई देने के लिए काला आम्ब में पंहुच रहा हैं। उक्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण इकाई नाहन, की पुलिस टीम ने सुनील कुमार उपरोक्त के पिट्ठू बैग की तलाशी ली और तलाशी के दौरान उसके बैग से 4.073 कि0ग्रा0 गांजा वरामद करने…
सिरमौर के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है उपलब्ध नाहन (हिमाचलवार्ता) :- उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला के जनप्रतिनिधियों से लोगो को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगो को कोरोना संक्रमण से बचने, कोई भी लक्षण होने पर टैस्ट करवाने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने यह उदगार आज यहां बचत भवन में जिला परिषद सदस्यों, नगर परिषद नाहन के पार्षदो, व्यापार मण्डल, बार्बर एसोसिएशन तथा चेम्बर आफ काॅमर्स के साथ जिला में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा के…
5914874 रूपये नगद राशि, 123 ग्राम सोना और 8975 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में की अर्पित नाहन (हिमाचलवार्ता) :- नवरात्रों के दौरान त्रिलोकपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में लगभग 24100 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कुल 59 लाख 14 हजार 874 रूपये नगद राशि, 123 ग्राम सोना और 8975 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई। नवरात्रों के दसवें दिन आज लगभग 800 श्रद्धालुओं ने मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा 5 लाख 45 हजार 160 रूपये नगद राशि और 760 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में अर्पित…
शिमला ।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीकाकरण के लिए आगे आएंगे और जहां तक संभव हो, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड का टीका लगाएंगे। राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा प्रदान करेगी। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से खण्ड स्तर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शहरी स्थानीय निकायों के चयनित प्रतिनिधियों से सम्बन्धित क्षेत्रों में कोविड-19 के कारण होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के परिवारों के साथ निरन्तर सम्पर्क में रहने का आग्रह किया है ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और उचित परामर्श के साथ-साथ उपचार की सुविधा भी मिल सके। वह आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने और संकट…