नाहन(हिमाचल वार्ता)–विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव रामा में श्री राम नवमी के अवसर पर आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में पूर्णाहूति में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का उदघाटन भी किया। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर रामा वासियों को श्री राम नवमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें मन, वचन कर्म की शुद्धता के साथ हम सबको मर्यादित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि रामा स्थित भगवान श्री राम का मंदिर अत्यंत पुराना है और…
Author: Himachal Varta
नाहन(हिमाचल वार्ता) – नवमी के दिन त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में लगभग 1400 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवमी पर माता के दरबार मे लगभग 6 लाख 70 हजार 404 रूपये नगद राशि और 840 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशहाल शर्मा ने एक लिखित वकतव्य में बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को घजगत सिंह निवासी गांव व डाकघर अंधेरी तहसील थाना संगडाह जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 20 अप्रैल की रात 11:30 बजे रात इसे किसी ने फोन कर के बतलाया कि बोरली (संगडाह) के पास एक कार (एचपी-79-4027) ढांक में गिर गई। जिस पर यह अपने रिश्तेदारों के साथ मौका पर पंहुचा तो उक्त कार ढांक में करीब 400/500 मीटर नीचे गिरी हुई थी। मौका पर सुनील दत्त निवासी गांव शिवपुर एवं विकास गम्भीर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह में कोरोना संक्रमण तथा सूखे 1 की स्थिति को लेकर स्थानीय एसडीएम द्वारा समिति सभागार पंहुचे संबंधित अधिकारियों की बैठक ली गई। एसडीएम द्वारा अधिकारिक पत्र जारी कर इस बैठक में बुलाए गए पुलिस, वन विभाग, लोक संपर्क, दमकल, जल शक्ति, लोक निर्माण व राजस्व आदि विभागों के अधिकतर बड़े अफसरों द्वारा छोटे कर्मचारियों अथवा अधिकारियों को भेज कर काम चलाया गया। क्षेत्र में गत सप्ताह से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण व सूखे तथा आगजनी से किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचने के चलते इस बैठक को महत्वपूर्ण समझा जा रहा था। बैठक के दौरान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – देश प्रदेश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि हर किसी को चिंता मे डाल रहे हैं। वहीं अब गुरू की नगरी पांवटा साहिब भी इससे अछूती नही हैं। हालांकि बॉर्डर एरिया होने पर मामलों मे उस हिसाब से तेजी नही है, लेकिन फिर भी लगातार बढ़ते मामलों के कारण पांवटा साहिब दो दिन के लाॅकडाउन की वकालत कर रहा है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। इसी दौरान सभी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की उपतहसील मुख्यालय हरिपुरधार से कुपवी जाने वाली सड़क पर एक ट्रक फंसने से उक्त मार्ग करीब 8 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार एलपीजी की गाड़ी पुलिया निर्माण के लिए की गई खुदाई के चलते सड़क के बीचों-बीच धंस गई। गनीमत यह रही कि, बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह पांच बजे के समीप उक्त ट्रक फंसने से सौ के करीब वाहन जाम मे फंस गए। जिनमें कुछ लोग भी बीमार थे, जो शिमला व सोलन जा रहे थे। सैकड़ों लोगों को इस जाम के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। लोंगो ने सड़क…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका से कांग्रेस विधायक विनय कुमार द्वारा उपमंडल संगड़ाह की लाना-चेता पंचायत के गांव भीम-ओखल में विधायक निधि से बने सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक विनय कुमार का भव्य स्वागत किया। विधायक एवं पूर्व सीपीएस ने कहा कि, इस दौरान 10 लोग परिवार सहित कांग्रेस मे शामिल हुए। बयान मे उन्होने कहा कि, हिमाचल सरकार से तंग आकर लोग बीजेपी छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हुए। बयान केवल मुताबिक सुमित्रा देवी, अरुण कुमार, राकेश कुमार, ब्रिज मोहन, अशोक कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार व प्रदीप भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बस चालक परिचालक यूनियन शिलाई- पांवटा, नाहन, रेणुका के सभी चालक-परिचालको ने कपूर ट्रेवल्स के चालक अशोक थापा को दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु होने पर गरीब परिवार को राहत के तौर पर एकत्रित होकर मदद के लिए आगे आए है। चालक, परिचालक यूनियन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कोशाध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव राजेन्द्र चौहान सहित अन्य सदस्यों ने घर जाकर अशोक चालक के परिवार को एकत्रित की गई 38,600 रुपए की राशि प्रदान की है। यूनियन अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में यदि इस प्रकार के हादसे किसी परिवार के साथ होते है…