Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और इकोनोमिक टाइम्स, नई दिल्ली के डिप्टी एडिटर (फीचर) चंचल पाल चैहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह हिन्दुस्तान टाइम्स के राष्ट्रीय संपादक चेतन चैहान के भाई थे। चंचल पाल चैहान जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के निवासी थे। चंचल पाल चैहान ने हिन्दुस्तान टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस के लिए शिमला और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देने के उपरांत दिल्ली में भी विभिन्न मीडिया संगठनों के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचल पाल चैहान के निधन से राज्य ने एक अनुभवी और उत्कृष्ट पत्रकार खोया है।…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में प्रदेश के महानिदेशक कारावास सोमेश गोयल द्वारा संकलित काॅफी टेबल बुक ‘हिमाचल बर्ड्सः अ विजुअल ट्रीट’ का विमोचन किया। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 मामलों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस पुस्तक का विमोचन समारोह केवल दो लोगों की उपस्थिति में किया गया। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के पक्षियों पर काॅफी टेबल बुक के लिए सोमेश गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते हुए इतनी अच्छी तस्वीरें लेना आसान नहीं हैं तथा उनका फोटोग्राफी का…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानओर से शिलाई में मशरूम उत्पादन पर दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यूको आरसेटी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षणि कार्यक्रम में 33 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और मशरूम उत्पादन की तकनीकी सीखी। यूको आरसेटी द्वारा नियुक्ति प्रशिक्षिका गुरमीत कौर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मशरूप उत्पादन और एक सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाए। इसके अलावा पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर तान्या भाटिया, अनुराधा और सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

नाहन  (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में दो सगे भाइयों द्वारा युवती से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुरूवाला पुलिस थाना में पीड़ित युवती ने दोनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने भी दोनों भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांवटा साहिब में नौकरी करती है। शिकायत में बताया गया है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2015 में परविंद्र नाम के युवक से हुई, जिसके बाद उसकी बातचीत जारी रही। युवक ने युवती से शादी करने की बात कही।…

Read More

नाहन(हिमाचल वार्ता):- हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले निरंतर बढ़ते जा रही है। मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल का है, जहां एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र संतोष निवासी किशन कोट के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक ने कल अदेर शाम घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्त):-पांवटा साहिब के माजरा में पुलिस ने 400 ग्राम चरस व 206 ग्राम अफीम मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस की टीम गश्त के दौरान कटासन देवी के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति कोलर में नशे की तस्करी करता है। इस पर पुलिस टीम ने सुखचैनपुर के पास दबिश दी और यहां पर धौलाकुआं की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को चैकिंग के लिए रोका। बाइक पर सवार…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल पांवटा साहिब में भाजपा महिला मोर्चा ने पांवटा साहिब में नवरात्रि के शुभअवसर पर सुंदरकांड का पाठ कर विश्व शांति की दुआ मांगी। कोरोना के दूसरी स्ट्रेन ने देश में तूफान मचाया है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने नवरात्रि के मौके पर सुंदरकांड का पाठ किया,जिसमे महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहे । अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने बताया कि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का है और मनोवैज्ञानिक नजरिए से यदि देखा जाए तो यह आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला काम करता…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता) :- गिरीपार के लोगों द्वारा पावटा साहिब मे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम बनोर के प्रवीण चौहान, ओर नाथूराम चौहान उपस्थित रहे। बता दें कि गिरिपार  क्षेत्र में सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय स्थिति में है। यही नहीं बल्कि आंज भोज मे एकमात्र सीएचसी अस्पताल राजपूर  केवल एक इमारत बन कर रह गया है। पिछले कई सालों से वहां पर चिकित्सक नहीं है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पावटा या विकासनगर के अस्पतालों में जाकर इलाज करवाना पड़ता है। इसी दौरान प्रवीण चौहान ने बताया कि गिरी पार क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास…

Read More