शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य में होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने के अलावा कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए परीक्षण संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज सोलन जिला के नालागढ़ में सिरमौर जिला की कोविड-19 की वर्चुुअली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इसलिए होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चिकित्सकों को भी होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों का उचित उपचार और…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल, शिमला (आईजीएमसी) में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। प्रधानाचार्य डाॅ. रजनीश पठानिया की देखरेख में श्री दत्तात्रेय को कोविशिल्ड वैक्सीन दी गई। इसके उपरान्त, राज्यपाल ने लोगों से स्वयं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत को कोविड-19 मुक्त बनाने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को टीकाकरण के लिए अनिवार्य रूप से आगे आना चाहिए। राज्यपाल ने लोगों से कहा कि हाथ धोने, फेस मास्क पहनने और…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार लोगों को शिक्षित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है ताकि वे फेस मास्क पहनने और उचित पारस्परिक दूरी बनाए रखने जैसे सुरक्षा उपायों को नियमित रूप से अपनाएं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के ट्रेड सेंटर बद्दी में हितधारकों के साथ एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ने साहसपूर्वक कोरोना महामारी की पहली लहर की चुनौती का सामना किया जिसका श्रेय देश मजबूत एवं सक्षम राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा समय पर लिए गए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल डेंटल कॉलेज के एमडी गौरव गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे पिछले कई सप्ताह से उनकी तबीयत काफी खराब चली हुई थी। सोशल मीडिया पर हिमाचल डेंटल ग्रुप की17 ओर से सभी को अवगत करवाया गया है कि एमडी गौरव गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ही उनके पिता वीके गुप्ता की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। हिमाचल डेंटल कॉलेज के लिए यह एक बड़ी दुखद खबर है जब कुछ सप्ताह में ही चेयरमैन वीके गुप्ता अलविदा कह गए। अब उनके बेटे गौरव गुप्ता की भी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ देव भूमि हिमाचल में अब कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। जिसके लिए आने वाले समय में पाबंदियां भी लगाई जा सकती हैं दूसरी ओर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कोविड टेस्ट करवाने आए लोगों की भीड़ डरा रही है, जहां सोशल डिसेन्सिंग को भी लोग भूल गए हैं। बता दे कि लोग सिविल अस्पताल में कोविड टेस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लेकिन प्रशासन और सरकार के नियमों को पैरों तले रौंद दिया गया। प्रदेश की सरकार हो चाहे केंद्र की सरकार हर तरफ लोगों को जागरूक रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। वहीं सिविल…
पूर्व सीएम की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जब कोई राज्य अपने प्रति उदासीन रवैया अपनाता है और अपनी जमीन की सही से देखरेख न करें तो उसका पूरा लाभ पड़ोसी उठाता है। सीमा रेखा विवाद में अक्सर लड़ाई, झगड़े सुनने को मिलते है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में ऐसी सरकार है जिनके अधिकारी अपनी जमीनों को लेकर बेखबर ही नहीं बल्कि कुम्भकर्णी नीद में नजर आ रहें है, मामला हिमाचल व उत्तराखंड प्रदेश की सीमा रेखा तमसा नदी पर बने पुल का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 लाख रुपये खर्च करके उत्तराखंड लोनिवि विभाग ने हिमाचल प्रदेश की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे चैत्र नवरात्र पर्व के चौथे दिन लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के चौथे दिन माता के दरबार मे लगभग 4 लाख 70 हजार 445 रूपये नगद राशि और 630 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
कोरोना योद्धाओं के आगे हारी सरकार, वेतन न मिलने से एचआरटीसी कर्मचारी परेशान महीना खत्म होने को आया मगर नहीं आई पगार… नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सरकार की लाचारी के आगे बेबस हो गया है। हिमाचल प्रदेश के करीब 7000 एचआरटीसी कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। हैरानी तो इस बात की है कि कोरोना के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहे इन एचआरटीसी कर्मियों को जहां सीधे-सीधे कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है वही इनकी सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। 24 घंटे सड़के नापने वाले चालकों…